Rajasthan Wedding Rituals: राजस्थान जो अपने अनोखे अंदाज और रीति- रिवाजो के लिए जाना जाता है, क्योंकि यहां के ग्रामीण समुदाय के लोगों द्वारा निभायी जाने वाली परंपरा यहां की धरोवर है, जिससे राजस्थान को पहचाना जाता हैं। यहां हर समुदाय के अपने अलग रीति रिवाज है, जिनको अक्सर विवाह समारोह के दौरान ही निभाया जाता हैं।

अगर आप राजस्थान में इन परंपराओं और रीति  रिवाजो को जानने के इच्छुक है तो आपके लिए सबसे अच्छा समय शादी या कोई शुभ अवसर है, क्योंकि  राजस्थान में ऐसी अनोखी परंपराओं को विवाह के दौरान ही निभाया जाता हैं।

शादी की पहली पूजा श्मशान 

राजस्थान के जैसलमेर का बड़ा बाग गांव जहां शादी के बाद एक अनोखी रस्म निभायी जाती है, ये रस्म सालों से इस गांव के लोगों द्वारा निभायी जा रही है। जिसमें शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को पहली पूजा मंदिर में नही बल्कि श्मशान घाट में करवाई जाती है, इस रस्म के लिए ग्रह प्रवेश के तुरंत बाद नए जोड़े को श्‍मशान ले जाया जाता हैं।

इसे भी पढ़े:-  Rajasthan Culture: राजस्थान की वो जगह जहां घोड़े पर नहीं बल्कि ऊंट पर बैठकर अपनी दुल्हनिया लेने आता है दूल्हा, जानें यह अनोखी परंपरा

क्यो करते है श्‍मशान में पूजा 

ये श्मशान बड़ा बाग गांव के लोगों का खानदानी श्मशान माना जाता हैं, जिसके लिए 108 साल पहले इनकी याद में छतरी बनवायी गई थी। इसलिए लोगों का मानना है कि शादी के बाद नए जोड़े पहली पूजा श्मशान में करते है तो इससे उनके पुर्वजों का आशीर्वाद हमेशा उनके शादीशुदा जीवन पर बना रहता है, जिससे उन पर आने वाली सभी अड़चन टल जाती हैं। यहां लोग अपने घर में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले इस श्मशान में जाकर अपने पुर्वजो का आशीर्वाद लेने जाते हैं। 

इसे भी पढ़े:-  Rajasthan Tradition:अच्छी बारिश की कामना में यहां कराते है मेंढक-मेंढकी की शादी, धूम-धाम से निकाली जाती है बारात