Famous Folk Singer Mange Khan: राजस्थान के मशहूर लोकगायक और सुरीले गायक मांगे खान का 10 सितंबर 2024 को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मांगे खान राजस्थान के मांगणियार समाज से संबंधित थे। मांगे खान राजस्थान के बाड़मेर के रामसर के रहने वाले थे। ये बहुत समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। हालही में इनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। जिसके बाद उन्हें आराम करने के लिए कहा गया था। जिससे उन्होंने भारत से बाहर शो करने बंद कर दिए थे।
  मांगे खान दिल्ली के एक प्रसिद्ध बैंड से'बाड़मेर बॉयज' के सदस्य थे। इन्होंने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में नाम कमाया। उन्होंने लगभग 20 से ज्यादा देशों में अपने संगीत कार्यक्रम किए। उनकी मृत्यु पर कईं दिग्गजों में अपना दुख प्रकट किया। इन्होंने राजस्थानी लोकगीतों का बहुत व्याख्यान किया। इनके जाने से संगीत की दुनिया को बहुत बड़ा झटका लगा है।

मांगे खान, एक वैश्विक लोकगायक: 
जैसे ही मांगे खान के दुनिया से जाने की खबर सामने आई तो, उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति दुख जताया। उन्होंने भारत के अलावा ब्रिटेन, जर्मनी, डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड, इटली जैसे देशों में अपने संगीत की प्रस्तुतियां दी। ये जहां भी जाते, वहां अपनी सभ्यता और संस्कृति को ही फॉलो करते थे। उनके लिए एक कहावत भी प्रसिद्ध है, जो बेसुरा हो, वह कैसा मांगणियार। उन्होंने अमररस नामक संस्थान के द्वारा अपने कईं शो विदेशों में किए। मांगे खान ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे, यहां तक कि उन्हें अक्षर ज्ञान तक भी नहीं था। कुछ गाने जिनको वें अक्सर अपने शो में गाते थे- बोले तो मीठा लागे, रायचंद, राणाजी, अमराने रो शहर। उनके साथियों के नाम सवाई खान और मगदा खान थे, जिनके साथ अक्सर ये गाने गाते थे। उनकी टीम के सदस्य उन्हें मंगा कहकर पुकारते थे।