Dahi Gujiya : गर्मियों का मौसम आते ही खाने की वैराइटी भी बदल जाती है। इस मौसम में शरीर को ठंडक की जरूरत होती है। जहां लोग अपने आप को ठंडक देने के लिए तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। कुछ खाना ऐसा भी होता है जिसकी मौसम की हिसाब से डिमांड बढ़ जाती है। कुछ खाने की चीज ऐसी भी होती है जो शरीर को अंदर से ठंडा प्रदान करने के साथ ऊर्जा देती है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। हम आपको ऐसे ही एक डिश के बारे में बताएंगे जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और ठंडक भी देती है। बात कर रहे हैं भरतपुर की दही गुजिया जो सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही मिलती है। और इसे भरतपुर के लोग बड़े ही चाव से खाते है। यहां आने वाले पर्यटक भी चटखारे लेकर दही गुजिया खाते है।

पोषक तत्वों से भरी भरतपुर की शान दही गुजिया 

भरतपुर की दही गुजिया को बाकी के जगहों से अलग तरीके से बनाया जाता है और इसका स्वाद भी अलग होता है। दही गुजिया न खाने में केवल टेस्टी लगती है बल्कि हेल्थ के लिए भी उपयोगी हैं। दही गुजिया में मौजूद दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती है साथ ही शरीर के गर्मी को भी काम करती है। गर्मी के दिनों में भरतपुर के बाजारों की दही गुजिया शान बन जाती है। भरतपुर के दही गुजिया का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां की सबसे फेमस दुकान बृजवासी मिष्ठान भंडार है। जिसको खाने के लिए आपको भी लाइन में लगना पड़ सकता है।

दही गुजिया बनाने की विधि 

दही गुजिया को बनाने के लिए उड़द की दाल का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले उड़द की दाल का पेस्ट बनाया जाता है। पेस्ट को दो-तीन घंटे के लिए पानी में डाला जाता है जिससे पेस्ट पानी में अच्छी तरह घुल जाता है।

उड़द की दाल को पानी से बाहर निकाल कर इसको पहले से ज्यादा और महीन कर लिया जाता है। उसके बाद गुजिया का शेप बनाकर दिल में ताल लिया जाता है। गुजिया को नरम करने के लिए ठंडा पानी में इसको डुबाया जाता है। ठंडे पानी में गुजिया बिल्कुल स्पंज जैसी हो जाती है। पानी से निकाल कर गुजिया को ठंडे दही में डाला जाता है। इसके ऊपर भुना जीरा, हरी चटनी, इमली की चटनी, कटा हुआ धनिया, चाट मसाला सेंधा नमक मिलाकर परोसा जाता है।

​​​​​​ये भी पढ़ें...Jaipur Mango Rabdi: लच्छेदार मैंगो रबड़ी खा कर भूल जाएंगे सभी मीठे पकवान,95 साल से चलता आ रहा है स्वाद का जादू