Sohan Halwa Rajasthan: राजस्थान की प्रमुख मिठाईयों में से एक है सोहन हलवा। इसे भारत समेत अन्य देशों जैसे पाकिस्तान, ईरान व अफगानिस्तान में काफी खाया जाता है। इसे मैदे, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इसे बनाने में जितनी मेहनत लगती है उतना ही स्वादिष्ठ यह खाने में लगता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करते है। चलिए आपको बताते है आप इस मिठाई को घर पर कैसे बना सकते है। 

सोहन हलवा बनाने के लिए चाहिए यह सामान
सोहन हलवा बनाने के लिए आपको 1/2 किलो मैदा, 1/2 किलो चीनी, 1/4 किलो बादाम, 1/2 किलो घी, 1 कप दूध, 1 टी स्पून केसर, 100 ग्राम पिस्ता, 5 से 6 किशमिश, 5-6 काजू और 50 ग्राम हरी इलाइजी की जरूरत होगी। 

ऐसे बनाएं सोहन हलवा 
सोहन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कडाई चढ़ा दें। इसके बाद इसे गर्म होने के लिए कुछ देर गैस पर ही रखे रहने दें। जब कडाई गर्म हो जाएं इसमें घी डालें और इसे कुछ देर तक गर्म होने दें। जैसे ही घी पिघल जाएं इसमें मैदा डालें और इसे अच्छी तरीके से भून लें। इसके बाद गैस पर एक पैन चढ़ाए और एक लीटर पानी डाल दें और इसके गर्म होने तक का इंतजार करें।

पानी गर्म होते ही इसमें चीनी डालें और अच्छे से पकने दें। आपको इसे तब तक पकाना है जब तक यह एक तार की चाशनी ना बन जाएं। इसके बाद घी गर्म करें और थोड़ी-थोड़ी चाशनी इसमें डालते जाएं। कड़छी लेकर अच्छे से हिलाते जाएं। जब सारा घी मिल जाएं और हलवा गाड़ा हो जाएं (हलवा कढ़ाई में से घी छोड़ने लगेगा) तो इसमें बादाम, पिस्ता, किशमिश, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स डाल दें। इसके बाद अपने मिश्रण को गैस से उताकर प्लेट में डालकर फैला लें। इसके बाद एक पैन या ट्रे में घी लगाकर हलवे को इसमें डाल दें। ठंडा होने पर इसके टुकड़े कर लें और पीस में सर्व करें।

ये भी पढ़ें:- Rajasthani Food: फरीदाबाद में मशहूर हुआ 'आपणो राजस्थानी' का खाना, रोजाना 400 प्लेट से अधिक की बिक्री