Food Security Scheme: राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की लिस्ट में कई अपात्र लोग भी शामिल है। जिसके कारण पात्र लोगों को इस योजना का सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजस्थान सरकार की ओर से ऐसे अपात्र लोगों को सूची से अपना नाम हटाने का मौका दिया जा रहा है। गिव अप अभियान के तहत अपात्र लोग स्वेच्छापूवर्क 1 मार्च से पहले अपना नाम खाद्य सुरक्षा योजना की लिस्ट से हटा सकता है। जिससे उनके साथ सम्मानपूवर्क व्यवहार होगा। बता दें कि गिव अप अभियान के सिर्फ 4 दिन श्रेष है। 28 फरवरी को सूची से अपना नाम हटाने की लास्ट डेट है। 

अपात्र लोगों पर की जाएंगी कार्रवाई

28 फरवरी से गिव अप अभियान के तहत उन अपात्र लोगों पर कार्रवाई की जाएंगी जिन्होंने अभी तक अपना नाम सूची से नहीं हटाया है। यदि कोई अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है। 

1 मार्च से की जाएंगी वसूली

1 मार्च से यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम योजना की सूची में पाया जाता है तो उस पर वसूली की कार्रवाई की जाएंगी। खाद्य सुरक्षा योजना की लिस्ट में नाम अंकित होने की आखिरी तारीख तक उस व्यक्ति द्वारा उपभोग किए गए खाद्यान्न की मात्रा पर वसूली की जाएंगी।

इस वसूली की गणना 27 रूपए प्रति किलोग्राम के मुताबिक की जाएंगी। इसके बाद जिला कलक्टर के आदेश पर उन कार्मिकों की लिस्ट बनाई जाएंगी और वसूली कार्मिक के मासिक वेतन के अनुसार की जाएंगी। 

इन श्रेणी में आने वाले लोगों को भरना होगा स्व-घोषणा पत्र

1- परिवार में आयकर दाता है। 
2- परिवार का कोई सदस्य सरकारी, अर्धसरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारी या अधिकारी है।
3- एक लाख से ज्यादा वार्षिक पारिवारिक आय है। 
4- परिवार में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन है।

ये भी पढ़ें:- Annapurna Yojana: राजस्थान में खुलेंगी 5,000 सरकारी परचून की दुकान, उचित मूल्यों पर मिलेगा सामान, जानें पूरी योजना