Temple Pujari Salary: भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश के लाखों मंदिरों और पुजारियों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मंदिरों के विकास के लिए राज्य सरकारी की ओर से 800 करोड़ रुपये से ज्यादा रूपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही पुजारियों के वेतनों में भी वृद्धि की घोषणा की गई है। राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के प्रश्नकाल के दौरान देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने यह घोषणा की। उन्होंने राज्य के मंदिरों के विकास की योजना के बारें में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदे के मंदिरों के लिए 101 करोड़ रूपए का बजट रखा है। साथ ही राजस्थान के बाहल मौजूद मंदिरों के विकास के लिए 700 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। 

पुजारियों के वेतन और भगवान के भोग में हुई बढ़ोतरी 
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार सनातन धर्म व देवस्थानों के विकास को लेकर गंभीरता से चर्चा कर रही है। इसके अलावा मंदिरों में कार्य कर रहे पुजारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएंगी। अब तक राज्य के मंदिर के पुजारियों को 1500 रूपए प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 3000 रूपए करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान सीएम ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में देवस्थानों और मंदिरों के विकास के लिए भी कई योजनाएं लागू की जाएंगी।
 
प्रयागराज महाकुंभ हुई थी बैठक
मंदिरों के विकास को लेकर 8 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ में राजस्थान मंडपम में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित कराई थी। इस बैठक में प्रदेश के मंदिरों के विकास और पुजारियों के वेतन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए थे। साथ ही मंदिरों में भोग, प्रसाद, पूजा, उत्सव, पोशाक, जल एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए भी पैसों को डबल करने का निर्णय लिया गया था।

ये भी पढें:- Food Security Scheme: गिव अप अभियान के तहत 1 मार्च से पहले नहीं कराया यह काम...तो भरना होगा भारी जुर्माना