Lump In Uterus: बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोगों में कई तरह की बीमारी देखने को मिल रही हैं। जिनमें बीपी, डाइबिटीज, पीसीओडी और बच्चेदानी में गांठ होना आम हो गया है। बच्चेदानी में गांठ की समस्या केवल बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि कम उम्र की लड़कियों में भी देखने के मिल रही है। हॉर्मोन में बदलाव के कारण यह समस्या हो सकती है। बच्चेदानी में गांठ होने पर कई समस्या होती हैं। कई बार तो यह गांठ कैंसर का भी रूप ले लेती है।

यह भी पढ़ेंFoods To Avoid In Summer: गर्मियों में खाने से बचें ये चीजें, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी जैसी परेशानी से होगा बचाव

बच्चेदानी में गांठ पता चलने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वहीं बच्चेदानी में गांठ होने पर बार बार यूरिन आना, पीरियड्स में ज्यादा ब्लिडिंग होना, पीरियड्स ज्यादा दिन तक चलनाा,  पेड़ू में दर्द होना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

आपको बता दें हर मरीज की गांठ का साइज अलग - अलग हो सकता है। हालांकि अभी इस बीमारी का खास कारण पता नहीं चल पाया है। एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चेदानी में हर गांठ कैंसर नहीं होती है, लेकिन कुछ मामलो में गांठ कैंसर का भी रूप ले लेती है। इसलिए बच्चेदानी में गांठ का पता चलते ही इसका इलाज करवाना जरूरी है।

यह बीमारी दवाई से भी ठीक हो जाती है। समस्या ज्यादा होने पर सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि बीमारी का पता चलते ही डॉक्टर को दिखाएं और दवााए खाएं। दवाई के जरिए भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है।