Brucellosis Disease: राजस्थान में इन दिनों ब्रूसेलोसिस नाम की बीमारी का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित पशुओं से यह बीमारी अब आम इंसानों में भी फैलती जा रही है। यह बीमारी ज्यदातर पशुपालकों में देखी जा रही है। इस बीमारी से अब तक लाखों गाय, भैंस, बकरियां प्रभावित हो चुकी है। हैरानी की बात यह है बीमारी के चपेट आने के बावजूद ना तो जानवरों को और ना ही इंसानों को इसका पता चल पा रहा है। 

एक्सपर्ट का कहना है कि यह बीमारी पहले पशुओं में देखी गई जिसके बाद अब पशुओं की देखभाल करने वालें लोगों में भी इस बीमारी के लक्षण देखे जा रहे है। बता दें कि इस ब्रूसेलोसिस की चपेट में आने से सबसे पहले इंसान को लगातार तेज बुखार रहता है और अचानक से वजन कम होने लगता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। 

ये भी पढ़ें:- Non-Stick Vessels: नाॅन स्टिक बर्तन में पकाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान! कई गंभीर बीमारी के संकेत

इस जीवाणु के कारण फैलती है यह बीमारी 
करौली के एमसीएच चिकित्सालय के जनरल मेडिसिन डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि ब्रूसेलोसिस एक प्रकार की जीवाणु संक्रमण होती है, जो ब्रूसेला नामक जीवाणु के कारण फैलती है। यह संक्रमण अधिकांश जानवरों में देखा जाता है, लेकिन पशुओं के संपर्क में आने से यह मनुष्यों में भी फैल सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इसके लक्षण है बुखार, थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में दर्द है। बता दें कि दूषित दूध का सेवन, दूषित मांस का सेवन, जानवरों के साथ संपर्क में आना और दूषित पानी का सेवन करने से यह जीवाणु जानवरों से इंसानों में फैलता है। 

ये है बचाव के उपाय 
जनरल मेडिसिन डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने सलाह दी कि इससे बचने के लिए इंसानों को और खासतौर से पशुपालकों को दूषित दूध का सेवन नहीं करना है और इससे बने उत्पादों का सेवन करने से बचें। साथ ही दूषित मांस और अन्य जानवरों के उत्पादों का सेवन भी ना करें। जानवरों के संपर्क में आने से पहले अच्छी तरह से हाथ धो लें।