Foods To Avoid In Summer: गर्मी का कहर जारी है। तेज और गर्म हवा ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं पसीना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिससे कमजोरी, चक्कर और सिरदर्द जैसी परेशानी बढ़ जाती है। इसके साथ ही हीट स्ट्रोक, स्कीन प्रॉब्लम जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती है। इस कारण ही गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी जैसी परेशानियों से बचने के लिए किन चीजों का परहेज करना चाहिए।

तीखा खाना
गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो इसे आज ही बंद कर दें। तीखा खाना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। तीखा खाना खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिससे पसीना ज्यादा आने लगता है। जिससे पेट जलन की समस्या होने का डर रहता है।
चाय और कॉफी
ज्यादातर लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है। कैफीन के सेवन से शरीर में पानी की कमी होने का डर रहता है। ऐसे में आपको चक्कर, सिरर्दद और थकान जैसी समस्या होने का डर रहता है। अगर आप दिन में चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसे आज से ही कम कर दें।

यह भी पढ़ें- Healthy Tips: अगर आप भी खाते हैं रोटी और चावल साथ तो आज ही बदल लें अपनी ये आदत, नहीं पड़ेगा बाद में पछताना
लाल मांस
लाल मांस को डाइजेस्ट करने में ज्यादा एनर्जी लगती है। ऐसे में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिससे डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है।
शराब
शराब शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। गर्मी में इसका सेवन बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आप शराब का सेवन करने से बचें।