Rajasthan Bajre ki roti: राजस्थान की मशहूर बाजरे की रोटी एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक आटा होता है। इसे रोजाना खाने से कई फायदे होते है। गेहूं की रोटियों के बजाए बाजरे के आटे से बनी रोटियां खाने से सेहत पर काफी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते है। 

1. वजन कम करने में होता है मददगार 
बाजरे के आटे के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। बाजरे के आटे को एक महीना खाने से आपको अपने शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगें। गेहूं के आटे के मुकाबले बाजरे का आटा काफी हल्का होता है जिससे यह आसानी से पच जाता है। 

2. डायबिटीज कंट्रोल में होता है फायदा 
बाजरे का आटा ग्लाइसेमिक इंडेक्स में काफी कम होता है, यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। बाजरे का आटा डायबिटीज कंट्रोल में भी मदद करता है। साथ ही आपको फिट रहने में फायदेमंद रहता है। ऐसे में बाजरे का आटा सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। 

3. दिल के लिए अच्छा होता है बाजरा 
बाजरे के आटे में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे हृदय स्वास्थ्य और दिल के लिए यह आटा काफी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में नए वायरस की एंट्री: 3 बच्चों की मौत से फैला हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

4. मानसिक स्वास्थ्य में होता है सुधार
रोजाना बाजरे का आटा खाने से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसके अंदर ट्रिप्टोफैन भी होता है। इसके अलावा यह आपको मेंटली भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। बाजरे के आटे में सबसे ज्यादा पोषण होता हैं इसी कारण से यह आपको काफी लाभ पहुंचाता है। 

5. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार
बता दें कि बाजरे के आटे के अंदर काफी कैल्शियम पाया जाता है जिससे इंसान की हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। आप बाजरे के आटे के रोटी, पराठे, या अन्य व्यंजन बना सकते है।