Rajasthan Famous Bandhani Saree: राजस्थान अपने पहनावे ओढ़ावे के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां की मोजड़ी से लेकर, पगड़ी, लाख की चूड़ियां, सांगानेरी प्रिंट, इसके अलावा भी कई ऐसे डिजाइन और प्रिंट हैं, जो राजस्थान की खासियत है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी राजस्थानी कपड़े के कस्टमर हैं। राजस्थान का एक ऐसा ही फेमस डिजाइन साड़ियों में बनकर आता है, जिसे बांधनी साड़ी कहा जाता है। रंग-बिरंगे बांधनी साड़ी अगर कोई महिला देख ले, उसे यह जरूर पसंद आ जाती है। बांधनी साड़ी खासतौर पर राजस्थान और गुजरात में प्रचलित है।
कितनी होती है इस साड़ी की कीमत
बांधनी साड़ी देखने में काफी सुंदर होती है और जब कोई महिला इसे पहन ले फिर ये और अधिक सुंदर दिखती है। बांधनी साड़ी राजस्थान में काफी फेमस है और इसकी चर्चा काफी शहरों में भी होती हैं। यहां तक की बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी बांधनी साड़ी को काफी पसंद करते हैं।
राजस्थान में बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं, तो शॉपिंग यहां से काफी करते हैं। अगर आपकी शादी होने वाली हैं या फिर आप शादियों में या पार्टी में न्यू लुक चाहती हैं। तो आप बांधनी साड़ी वेयर कर सकती हैं। बांधनी साड़ी में आपको बहुत से कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इस साड़ी की कीमत वैसे तो 1000 रुपये भी होती है, लेकिन अगर आपको अच्छी साड़ी चाहिए तो आपको 2 हजार के आसपास रुपये खर्च करने होंगे।
एक झटके में पसंद आएगा ये डिजाइन
बांधनी साड़ी में आजकल रेड, येलो और ग्रीन कलर जैसे काफी ट्रेंड हैं, जो आपके एक झटके में पसंद आ जाएगी। यह कलर आपको यहां की शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे। जान्हवी कपूर ने भी कुछ टाइम पहले बांधनी साड़ी पहनी थी। वह बांधनी साड़ी में काफी सुंदर लग रही थी।
आप भी अगर राजस्थान आ रही हैं, तो आप राजस्थान से शॉपिंग करना मत भूलना। यह पर काफी फेमस शॉप्स है। जहां पर आपको आसानी से बांधनी साड़ी मिल जाएंगी। बांधनी साड़ी में कई डिजाइन मिल जाते हैं, लेकिन सबसे खास लहरिया बांधनी साड़ी है, जो जयपुर में खूब देखने को मिलती है। इस डिजाइन की साड़ी में टेढ़ी मेढ़ी रेखाएं होती है, जो साड़ी को नया रूप देती है।
ये भी पढ़ें:- 5 Famous Writers of Rajasthan: लेखन की दुनिया में नाम कमाने वाले कुछ ऐसे कवि, जिन्होंने पूरे विश्व में पाई प्रसिद्धि