Jodhpuri suit style: कुछ दिनों बाद शादियों का सीजन आने वाला है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह आता है कि वह सबसे अगल और बेस्ट लुक में दिखें और लोग उनकी तारीफ करें। इसके लिए लड़के अलग- अलग तरह के सूट पहनना पसंद करते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा पसंद करने वाला सूट जोधपुरी सूट को माना जाता है। यह राजस्थान का सबसे फेमस सूट में से एक है। जोधपुरी सूट, जिसे बंदगला सूट के नाम से भी जाना जाता है। 

वैसे जोधपुरी सूट को एक भारतीय पारंपरिक पोशाक भी माना जाता है। यह राजा- महाराजाओं के समय से चलता आ रहा है। यह क्लासिकल लुक के लिए जाना जाता है। इसे आप विभिन्न समारोह, शादी त्योहार एवं अन्य अवसरों पर भी पहनन सकते हैं। इस सूट को पहनने के लिए कुछ खास बातों को ध्यान रखना होता है, ताकि यह सूट आपके लुक को निखारने में मदद कर सके। तो जानते हैं इस सूट से जुड़ी कुछ मुख्य बातें। 

जोधपुरी सूट का इतिहास

राजस्थान के जोधपुर में जोधपुरी सूट को सबसे पहले बनाया गया था। यह सूट तब राजा महाराजाओं के लिए बनाया गया था। जो कि एक शाही लुक प्रदान करता है‌। इसके बाद यह सूट धीरे धीरे पूरे भारत यानि देश से लेकर विदेश तक फेमस हो गया और लोग अभी के समय में इसे पहनना बहुत पसंद करते हैं। 

सूट को कैसे करें स्टाइल

जोधपुरी सूट अपनी अनूठी डिजाइन से लोगों को अपने ओर आकर्षित करता है, जो हर अवसर के लिए उपयुक्त होता है। इस सूट को पहनने के लिए इसे सही तरीके से बनवाएं और इस सूट की फिटिंग को जरूर रखें। साथ ही सूट से मैचिंग दुपट्टा, पैरों में मौचरी या जूती पहने। सबसे अच्छा लुक जोधपुरी सूट तब देता है, जब सूट से मैचिंग या कंट्रास्ट पगड़ी पहनाकर जाएं।

जोधपुरी सूट भी 3 प्रकार के होते हैं 

1.क्लासिक जोधपुरी सूट

 इस सूट में बंदगला जैकेट, मैचिंग पेंट और  ज़री वर्कशॉप या पोटली शामिल होती है। इसे लोग ज्यादातर फॉर्मल इवेंट पहनना पसंद करते हैं

2. गुड़गांव जोधपुरी सूट

इस सूट में पारंपरिक डिज़ाइन के साथ बेस्टन डिजाइन भी जोड़ा जाता है। यह खास कर अभी के युवाओं के पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। 

3.एथनिक जोधपुरी सूट

इस जोधपुरी सूट में जरी वर्कशॉप और राजस्थानी पारंपरिक डिज़ाइन शामिल होते हैं। यह मुख्य रूप से त्योहारों और विशेष उत्सवों , शादियों, रिसेप्शन पर पहनना पसंद करते हैं।