Khajoor health benefits : खजूर स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्त्व से भरपूर माना जाता है। आमतौर पर इसका सेवन सर्दियों के मौसम में ज्यादा किया जाता है ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि खजूर की तासीर गर्म होती है। लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से खजूर की तासीर ठंडी होती है। वैसे तो खजूर को किसी भी मौसम में खाया जाए फायदा ही मिलता है। खजूर के अंदर पोटेशियम मैग्नीशियम आयरन और फाइबर मिलते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में खजूर का सेवन वरदान साबित हो सकता है इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है साथ ही हार्ट को भी हेल्दी रखता है। खजूर खाने के फायदे ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। आइए जानते है खजूर खाने के फायदे और इसके सेवन का सही तरीका।
डायबिटिज रोगियों के लिए खजूर सुरक्षित
कोई रिसर्च में सामने आया है कि डायबिटीज रोगी के लिए खजूर फायदेमंद साबित हुआ है। खजूर में नेचुरल शुगर पाया जाता है। इसमें GI (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) की मात्रा कम होती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने नहीं देती। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
पोषक तत्वों का खजाना
यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व आयरन,फाइबर,जिंक,कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम,प्रोटीन,मैंगनीज,विटामिन B,मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे कई सारे विटामिन शामिल होते है।
खजूर खाने का सही तरीका
खजूर को ताजा और सुखाकर दोनों तरीके से इसका सेवन किया जाता है। खजूर स्वाद के साथ सेहतमंद रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो खजूर का सेवन सुबह के समय करें। प्रतिदिन 3 से 4 खजूर खाना सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है। एनर्जी देने के साथ-साथ खजूर पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।