Radha Mohan Das Agrawal on Rahul Gandhi: राजस्थान के भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के द्वारा जयपुर आगमन पर दिए एक बयान से राजनीतिक गर्मी बढ़ गई। जयपुर एयरपोर्ट पर ही दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा का दिल्ली चुनाव में जीत का दावा करते हुए राहुल गांधी पर AAP तथा राहुल गांधी पर बड़ा तंज कस दिया। जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

राहुल पर तंज ने गर्माई राजनीति

जयपुर पहुंचने पर दिल्ली चुनावों को लेकर कांग्रेस के भविष्य पर मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर राधामोहन दास ने तीखा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो वास्तव में 2013 से पूर्व ही दिल्ली में खत्म हो गई थी। इसी बीच राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बड़े अच्छे इंसान हैं, ईश्वर उनकी अच्छाई बरकरार रखे। वो कांग्रेस की देश भर में इतनी कब्र खोद देंगे कि देश में कांग्रेस कहीं नहीं बचेगी।

प्रभारी कांग्रेस से बयान पर पलटवार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और पिछले चुनावों में जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है। उनकी ओर से जो भी बयान आ रहे हैं वो चर्चा में बने रहने के अलावा कुछ भी नहीं। इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं।

AAP पर बोला हमला

AAP को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि AAP का झूठ जनता के सामने अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। दिल्ली के साथ ही समूचे देश की जनता जान चुकी है कि AAP केवल झूठ, भ्रष्टाचार और उगाही की राजनीति करती है। शिक्षा और स्वास्थ्य के दावों की पोल कोविड काल के दौरान खुलकर सामने आ गई। स्कूलों के पास शराब के ठेके खोलकर मुफ्त शराब की बोतल बांटकर छात्रों को नशे की ओर धकेल रही है न कि अच्छी शिक्षा।  

दिल्ली में भाजपा की जीत का दावा

दिल्ली चुनाव में भाजपा को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा वहां शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। बस चुनाव परिणामों की घोषणा होना शेष है। इस बार भाजपा दिल्ली से AAP को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा बड़े बहुमत से सरकार बनने जा रही है। 

ये भी पढ़ें- 'अफसर 4 दिन गांव में करे रात्रि विश्राम...चौपाल का रिकॉर्ड करें दर्ज', मंत्री मदन दिलावर ने दिए ये जरूरी आदेश