Maharaja Surajmal: राजस्थान में एक महाराजा सूरजमल नामक महान राजा थे जो भरतपुर के शासक थे। महाराज सूरजमल की लंबाई 7 फीट 2 इंच थी। WWE के रेसलर रह चुके ग्रेट खली की लंबाई लगभग 7 फीट है। यानी महाराज इनसे भी लंबे थे। कहा जााता है कि उन्होंने 80 युध्द लड़े और कभी नहीं हारे। यही कारण है कि उनकी दुनिया के सबसे लंबे राजाओं में होती है। यही नही कहा जाता है कि सूरज मल शाकाहारी होने के साथ - साथ काफी ताक़तवर थे।
कौन थे महाराजा सूरजमल?
महाराजा सूरजमल का जन्म 1707 में भरतपुर के तत्कालीन राज्य में हुआ था। 1721 में चूरामल की मृत्यु के बाद, उनके भतीजे बदन सिंह भरतपुर के शासक बने। सूरजमल बदन सिंह के सबसे योग्य पुत्र थे। बदन सिंह और उनके छोटे बेटे सूरजमल ने एकता और अखंडता के माध्यम से राज्य को मजबूती प्रदान की। महाराजा सूरजमल एक धर्मनिरपेक्ष राजा के रूप में विख्यात थे।
बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे सूरजमल
यही कारण है कि वो अन्य धर्मों के राजाओं द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक स्मारकों की देखभाल करने में आगे रहते थे। उनके राज्य में लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार पद मिलता था। महाराजा सूरजमल अपने समय के एक महान शासक, एक महान योद्धा, एक महान कूटनीतिज्ञ थे। इसके अलावा वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, एक अच्छे पर्यवेक्षक और सतर्क श्रोता थे। वे बहुमुखी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे।
शाहदरा में हुई थी मृत्यु
महाराजा सूरजमल का मानना था कि मानवता ही मनुष्य का एकमात्र धर्म है। उन्होंने कहा भी कि “भारत को एक राष्ट्र” के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में समर्पित कर दिया। महाराजा सूरजमल ने बौद्धिक उत्साह का पोषण किया जो हमारी विरासत और समकालीन अंतर्दृष्टि के मिश्रण को दर्शाता है। 25 दिसंबर 1763 को दिल्ली के शाहदरा में अपने प्राणों की आहुति दे दी।