Rajasthan Village Abhaneri: राजस्थान भारत का एक राज्य है, जिसमें कईं राजाओं महाराजाओं का जन्म हुआ। इसलिए राजस्थान को राजाओं की नगरी कहना भी गलत नहीं होगा। इस राज्य में कईं महल, किले, बावड़ियां है, जिनको घूमने के लिए लोग देश विदेश से यहां आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं, राजस्थान की एक ऐसी ही जगह के बारे में।
आभानेरी, राजस्थान:
अपने राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, उदयपुर शहरों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने आभानेरी का नाम सुना है, शायद नहीं। आभानेरी, दौसा जिले से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसकी खूबसूरती के साथ साथ, यहां पर लोग आभानेरी महोत्सव को भी देखने आते हैं। जो कि काफी विशाल होता है। आभानेरी एक प्राचीन गांव है, जो अपने महलों, इमारतों और बावड़ियों के लिए जाना जाता है।
क्या-क्या है आभानेरी में घूमने के लिए आभानेरी की महल और बावड़ियों को अधिक प्रसिद्ध माना जाता है। जिनकी वास्तुकला और शिल्पकला को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां की बावड़ी सबसे अधिक प्रसिद्ध है। जिसका नाम चांद बावड़ी है।
1. चांद बावड़ी:
इस बावड़ी को राजस्थान की ही, नहीं बल्कि भारत की सबसे पुरानी बावड़ियों में से एक माना जाता है। इसकी गहराई बहुत ज्यादा है, जिसके कारण यह दुनिया की सबसे गहरी बावड़ी कही जाती है। इस बावड़ी में लगभग 3500 सीढ़ियां हैं। इस बावड़ी के इतिहास के बारे में बात करें तो, इसे 9वीं शताब्दी के निकुंभ नाम के राजा चांदा ने बनवाया था। माना जाता है कि अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए इसकी गहराई ज्यादा रखी गई।
2. हर्षल माता मंदिर
इतिहास में कईं बार इस मंदिर पर हमले हुए, लेकिन आज भी यह मंदिर टीका हुआ है। यह मंदिर आभानेरी गांव में स्थित है। इस मंदिर में देवी हर्षल माता की पूजा की जाती है और मान्यता है कि इस मंदिर को लगभग 3000 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर यहां के लोगों की रक्षा करता है।
3. सबसे प्रसिद्ध, आभानेरी महोत्सव
यह महोत्सव सितंबर या अक्टूबर के महीने में मनाया जाता है। यह लगभग 4 दिनों का महोत्सव होता है। महोत्सव में कईं अलग अलग तरह के नृत्य किए जाते हैं, साथ ही संगीत और नाटक भी होते हैं। लोगों की खरीदारी के लिए भिन्न भिन्न तरह की स्टॉल भी लगती हैं। रेगिस्तान के जहाज कहा जाने वाला ऊंट भी महोत्सव में एक सवारी का काम करता है।
ये भी पढ़ें:- Surya Nagri Jodhpur: जोधपुर को क्यों कहा जाता है सूर्य नगरी? क्या है नीले घरों का रहस्य, जानें ये रोचक जानकारी