Jaipur Tour: जयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति और शानदार वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।  राजस्थान की राजधानी जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है अनूठी परंपराओं से भरी हुई है। आप जहां भी नजर उठा कर देखेंगे आपको गुलाबी इमारतें, भव्य किलें और शाही महल ही नजर आएंगे । अगर आप जयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज के हमारे इस लेख में आपको जयपुर से जुड़ी सभी रोचक जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी।

जयपुर में कहां घूमें 

आमेर किला 

आमेर किला जिसे अंबर किला भी कहा जाता है 1592 में बनाया गया था। शहर से मात्र 20 मिनट की दूरी पर स्थित यह किला एक ऊंची पहाड़ी पर बना है। इस किले की खास बात इसकी संगमरमर की नक्काशी, आंगन, बगीचे और सुरंगे हैं। आपके यहां पर एक अनोखा अनुभव प्राप्त होगा। 

सिटी पैलेस 

शहर के बीचों-बीच स्थित सिटी पैलेस 300 से भी ज्यादा साल पुराना है। इस महल में आपको कई इमारतें, आंगन और संग्रहालय देखने को मिलेंगे। यहां की खास बात चंद्र महल, मयूर प्रांगण और खूबसूरत पेंटिंग वाला दीवान-ए-आम हॉल है। यहां से कुछ ही दूरी पर हवा महल भी है जो अपनी अनोखी खिड़कियों के लिए जाना जाता है। 

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 

यह राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है। यहां आपको मिस्र की ममी, अलग-अलग समय के सिक्के और मिट्टी के मॉडल देखने को मिलेंगे जो योग मुद्राओं के आकार में डाले गए हैं। रात में यह संग्रहालय रंगीन रोशनी से जगमगा जाता है।

कहां ठहरे 

समोद हवेली 

यह हवेली 300 साल पुरानी है जिसे अब एक आकर्षक होटल में बदल दिया गया है। हवा महल और सिटी पैलेस जैसी लोकप्रिय जगह के पास स्थितियां हवेली काफी शांत है। यहां खूबसूरत आंगन , रंगीन अंदरूनी भागवत काफी आरामदायक कमरे हैं। आप यहां पे शीश महल स्वीट बुक कर सकते हैं।

ट्री ऑफ़ लाइफ रिजॉर्ट एंड स्पा 

यह रिजॉर्ट काफी शांत और खूबसूरत है। 7 एकड़ में फैले इस रिजॉर्ट में 13 विला हैं। यहां पर एक बगीचा, एक मंदिर और एक ध्यान क्षेत्र भी है। अगर आप शहर की भाग दौड़ से दूर एक शांत जगह आराम करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। 

रामबाग पैलेस 

यह पैलेस पहले एक शाही निवास हुआ करता था। वर्तमान में इसे ताज ग्रुप मैनेज करता है। यहां के भव्य कमरे और सुंदर उद्यानों को देख आपकी आंखें खुश हो जाएंगी। यहां पर आप खुद को किसी राजा से काम नहीं समझेंगे। 

कहां ले सकते हैं लजीज व्यंजनों का मजा 

1135 ई

अगर आप शाही खाने का अनुभव लेना चाहते हैं तो आमेर किले के अंदर बने इस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं । झूमर और प्राचीन फर्नीचर जैसी शाही सजावट से लबरेज यह रेस्टोरेंट आपको पारंपरिक राजस्थानी और मुगलई खाना परोसेगा। अगर आप यहां जाए तो लाल मांस और मशरूम गलौटी कबाब जैसे व्यंजन खाना ना भूलें। थाल-ए-जोधा नामक चांदी की थाली काफी प्रसिद्ध है।

मेराकी किचन 

इस मॉडर्न रेस्टोरेंट में आपको वैश्विक स्वादों का मिश्रण मिलेगा। यहां आप सूशी और थाई नूडल्स ट्राई कर सकते हैं। यहां की फेमस डिश पॉप्सिकल के साथ परोसें जाने वाली काला खट्टा संगरिया है।

कहां करें खरीदारी 

शॉपिंग के लिए आप बापू बाजार जा सकते हैं। यहां आपको पारंपरिक रजाई, चूड़ियां, कठपुतलियां और चमड़े के जूते मिलेंगे। इसी के साथ आप अनोखी बुटीक भी जा सकते हैं। यहां आपको ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े और घर की सजावट के तमाम सामान मिलेंगे। स्कार्फ से लेकर बेड कवर तक यहां सब कुछ हाथ से बनाया जाता है। यहां पर एक छोटा सा कैफे और किताबों की दुकान भी है। 

कब जाएं जयपुर 

नवंबर से फरवरी तक जयपुर घूमने के लिए सबसे खूबसूरत मौसम है। जुलाई से सितंबर तक आपको यहां हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसी के साथ मार्च से जून तक यहां बहुत भयंकर गर्मी होती है। लेकिन इन दिनों यहां आपको होटल काफी सस्ते मिलेंगे। 

कैसे जाएं 

अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर ही है। जहां से सभी प्रमुख भारतीय शहर कनेक्ट होते हैं। इसी के साथ अगर ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से नियमित रूप से यहां पर ट्रेन आती हैं। आप पैलेस ओन व्हील्स ट्रेन का आनंद भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Government Transfer List: जल्द खत्म हो सकता है प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार, इन पदों पर होगी पदास्थापना