CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस बल के अटूट समर्पण और साहस की सराहना की। राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित किए गए एक भव्य कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को समाज का सच्चा नायक बताया। साथ ही उन्होंने कुछ कल्याणकारी घोषणाएं भी की। आईए जानते हैं क्या हैं वे घोषणाएं।

पुलिस बल की सराहना की 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाषण के दौरान कहा की पुलिस की वर्दी महज एक पोशाक नहीं है। यह जिम्मेदारी वादी और उद्देश्य का एक शक्तिशाली प्रतीक है। चाहे आंधी हो या तूफान पुलिसकर्मी निरंतर सेवा में जुटे रहते हैं। 
मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उन बहादुर पुलिसकर्मियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। 

पुलिस कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं 

सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वर्दी भत्ते के लिए उन्होंने कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षकों तक को ₹7000 से बढ़कर ₹8000 करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के लिए मैस के भत्ते को ₹2400 से बढ़कर ₹2700 करने का निर्देश दिया।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि प्लीज कर्मियों के लिए परिवहन सेवा को और आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर रैंक तक के सभी अधिकारी अब एक्सप्रेस क्लास बसों में मौजूदा सुविधाओं के अलावा सेमी डीलक्स बसों में भी निशुल्क यात्रा कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Politics: ED की रेड पर खाचरियावास का बड़ा बयान, बीजेपी को बताया डबल इंजन की सरकार