Rajasthan News : प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक्स और लेड जिंक ब्लॉक की ई नीलामी की मंजूरी दे दी है। यह ब्लॉक जैसलमेर, कोटा और सवाई माधोपुर जिले में हैं। इससे खनन क्षेत्र को करोड़ों रुपयों का मुनाफा होगा। साथ ही प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और लाखों घरों को रोजी रोटी कमाने का मौका मिलेगा।
जैसलमेर के लाइमस्टोन ब्लॉक, ब्लॉक पारेवार (एसएन प्रथम), पारेवार (एसएन चतुर्थ), पारेवार (एसएन तृतीय) और पारेवार ए हैं। कोटा के लाइमस्टोन ब्लॉक पूर्वी क्षेत्र के ओक निनामा एक्सटेंशन की भी ई नीलामी होगी। इसी प्रकार जैसलमेर के लाइमस्टोन के खाबिया और इसका पूर्वी ब्लॉक तथा सवाई माधोपुर जिले के ब्लॉक में चौथ का बरवाड़ा में लेड जिंक ब्लॉक के कपोजिट लाइसेंस में नीलामी की सूचना जारी होगी। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
अभी 35 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा
पिछले साल 2024 में खनन के क्षेत्र से ही 7 हजार 460 करोड़ 48 लाख का राजस्व इकट्ठा हुआ था। इसके अलावा साल 2023-24 में लगभग 31 बड़ी खनिज ब्लॉक्स की नीलामी की गई थी। जिसमें से भजनलाल सरकार ने 15 बड़ी खनिज ब्लॉक्स की नीलामी केंद्र सरकार के सरकारी पोर्टल से करवाई थी। यह प्रक्रिया सरकार के तीन महीने में ही हुई थी। इसके अलावा सरकार के इस कदम से लगभग 35 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। जिससे लोगों को बहुत मदद मिल रही है।
प्रदेश ने रचा इतिहास
प्रदेश के सभी लोगों के लिए यह बड़ी गर्व की बात है कि भजनलाल सरकार के साथ राज्य ने खनिज ब्लॉक्स के ऑक्शन में पूरे देश में इतिहास रच दिया है। देखते ही देखते ओडिशा राज्य ने भी कोणार्क में आयोजित हुए राष्ट्रीय खनिज मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में देश के राजस्थान राज्य को प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया है। यह पुरस्कार 2023-24 में प्रदेश को सबसे ज्यादा बड़ी खनिज ब्लॉक्स के ऑक्शन के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें -
राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी: खेजड़ी के सांगरी वृक्ष को मिला जीआई टैग, जानें कितनी होगी कमाई