India Richest Village Rasisar Bikaner: राजस्थान में कई अनोखी चीजें हैं जो हमेशा चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसा ही एक अनोखा गाँव भी राजस्थान में स्थित है, जहां के लोग करोड़पति हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बीकानेर जिले के नोखा ब्लॉक में स्थित रासीसर गांव की, जो विशाल और समृध्दि की मिशाल पेश करता है। आपको जानकार हैरानी होगी यहां के लोग हर साल करीब दस करोड़ रुपए टैक्स के रूप में भरते हैं। आइए इसके गांव की कहानी जानते हैं।
ट्रांसपोर्ट का हब है ये गांव
दरअसल, इस गांव के लोग 20 साल पहले खेती करते थे। लेकिन उसके बाद गांव के ज्यादातर लोग अब ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कर रहे हैं जिससे इसे ट्रांसपोर्ट हब कहा जाने लगा है। 15 हजार की आबादी वाले इस गांव में मौजूदा समय में 1500 ट्रक, ट्राले और सैकड़ों की संख्या में बसें हैं। इसके अलावा गाँव में 2000 से ज्यादा मोटर साईकल भी हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन को नोखा में अलग से डीटीओ ऑफिस भी खोलना पड़ा।
बेहद संपन्न है ये गाँव
रासीसर गांव को करोड़पति गांव के नाम से भी जाना जाता है। गांव में 10 स्कूल हैं। सिविल सेवा के अलावा गांव से युवा मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी जाते हैं। गांव में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्घ हैं। गांव में राजपुरोहित, ब्राह्मण, जाट, विश्नोई, सुथार, लुहार, नाई, सोनी, जैन, कुम्हार जैसे कई समाज के लोग रहते हैं।
मंडा परिवार से ट्रांसपोर्ट बिज़नेस किया था शुरू
गांव के लोगों के मुताबिक साल 1978 में सबसे पहले गांव के मंडा परिवार ने इस ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय को शुरू किया था। उन्हीं के बाद गांव के बाकी लोगों ने सीख लेते हुए इस बिजनेस को शुरू किया। इन दिनों मंडा परिवार के पास 100 ट्रक-ट्रेलर और 25 बसें से ज्यादा बसें हैं।