Vande Bharat: केंद्र की ओर से राजस्थान को जल्द एक और वंदे भारत रेल की सौगात मिलने जा रही है। इस वंदे भारत को प्रदेश के बीकानेर से संचालित किया जाएगा। अब बीकानेर से दिल्ली तक का सफर काफी आरामदायक हो जाएगा। बता दें कि बीकानेर से दिल्ली चलने वाली इस वंदे भारत से यह सफर लगभग 1.30 घंटा कम हो जाएगा। फिलहाल यात्रियों को बीकानेर से दिल्ली जाने में पौने आठ घंटे का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन अब वंदे भारत ट्रैन से यात्री 6 घंटे और 20 मिनट में ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसका कार्य बीकानेर स्टेशन पर प्रारंभिक मेंटिनेंस की सुविधा मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा। 

रेलवे बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल 

हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा अस्थायी टाइम टेबल जारी किया गया। इस अस्थायी टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से सुबह 5:55 बजे से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगी। इसके बाद दिल्ली से बीकानेर के लिए ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 10:50‎ बजे बीकानेर पहुंच जाएंगी।

राजस्थान को पिछले साल मिली थी पहली वंदे भारत

गौरतलब है कि राजस्थान को पिछले साल पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली थी। अप्रैल 2024 में इसकी शुरूआत हुई थी। यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन के रूट को एक साल बाद चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाएगा। अजमेर से चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन गुड़गांव, दिल्ली, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और अंबाला के बाद चंडीगढ़ तक संचालित की जाएगी।

इसके अलावा जोधपुर से गुजरात के अहमदाबाद, उदयपुर से कोटा और जयपुर से उदयपुर होते हुए आगरा तक चलाई जाएंगी। इस वंदे भारत ट्रेन से राजस्थान के यात्रियों का सफर और भी आरामदायक हो जाएगा। इससे बीकानेर से दिल्ली आने जाने वाले लोगों को काफी आसानी हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- Indian Railways: यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजस्थान में रेलवे लगा रहा है “कवच”, जानें कैसे लगेगी ट्रेन हादसों पर लगाम