Pushkar Tour: पुष्कर यूं तो ब्रह्मा मंदिर के लिए जाना जाता है लेकिन इसी के साथ यह अपनी परंपरा प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह शहर प्राचीन संरचनाओं, आध्यात्मिक ऊर्जा और शांत वातावरण के रूप में जाना जाता है। आईए जानते हैं यहां की कुछ खास बातें।
पुष्कर का इतिहास
पुष्कर एक ऐतिहासिक और हिंदू पौराणिक कथाओं से लिप्त एक खूबसूरत शहर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां भगवान ब्रह्मा के हाथों से कमल का फूल गिरा था। इसके बाद यहां पर पवित्र पुष्कर झील बन गई थी। इस झील के चारों तरफ 50 से अधिक घाट और 500 से अधिक मंदिर हैं। इसमें सबसे मशहूर मंदिर है ब्रह्मा मंदिर।
इसके अलावा यहां पर एक सावित्री मंदिर भी है। यह मंदिर रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर तक 1 घंटे की चढ़ाई करके पहुंचा जा सकता है।
यहां की पुष्कर झील एक पवित्र स्थान के रूप में जानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। शाम के समय आरती होती है तो वह दृश्य देखते ही बनता है।
पुष्कर ऊंट मेला
यह मेला साल में एक बार लगता है। यह मेला अक्टूबर या नवंबर के बीच में लगता है। इस मेले में लोक संगीतकार, नर्तक, कारीगर और ऊंट व्यापारी अपने प्रतिभा और माल का प्रदर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस दौरान यहां पर ऊंट दौड़, कठपुतली शो, कलाबाजी प्रदर्शन आदि प्रतियोगिताएं देखने को मिलती है। इस मेले में आप खरीदारी भी कर सकते हैं। यहां आपको पारंपरिक आभूषण, कपड़े, हस्तशिल्प और स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन वाले स्टॉल देखने को मिलेंगे।
पुष्कर की मशहूर चीजें
सिर्फ मंदिरों और आध्यात्मिकता के अलावा पुष्कर अपने स्थानीय बाजारों और पाक कला के लिए भी मशहूर है। पुष्कर अपने गुलाब की खेती के लिए जाना जाता है। यहां पर गुलकंद और गुलाब जल जैसी गुलाब आधारित उत्पाद काफी बिकती हैं। इसके साथ हाथों से बनाए गए सामान जैसे कि चमड़े की वस्तुएं, कढ़ाई वाले वस्त्र और चांदी के गहनें यहां का मुख्य आकर्षण है।
कैसे पहुंचे और कहां ठहरें
जयपुर से डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं या फिर टैक्सी के जरिए भी जा सकते हैं। अगर आप प्रेम की यात्रा करना चाहते हैं तो अजमेर जंक्शन से ट्रेन ले सकते हैं। इसी के साथ अजमेर से पुष्कर तक की सड़क अच्छी तरह से बनी हुई है तो आपको रोड ट्रिप का आनंद आएगा। आप दिल्ली, जयपुर और उदयपुर से राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिए सीधे पुष्कर जा सकते हैं।
अगर आप पुष्कर में लग्जरी का अहसास करना चाहते हैं तो आप ब्रह्मा होराइजन रिसोर्ट में रख सकते हैं। यह आपको आउटडोर पूल, स्पा, योगा क्लासेस और एक खूबसूरत गार्डन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप वेस्टीन पुष्कर रिसोर्ट में भी ठहर सकते हैं। यह रिसोर्ट ब्रह्मा मंदिर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26: राजस्थान की भजनलाल सरकार की लागू, जानें कौन ले सकता है लाभ