Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी ही वैल्यू कम कर दे रहे हैं। पहले तो कांग्रेस मुख्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी जमकर बेइज्जती हुई। उन्हें आगे बैठने के लिए सीट तक नहीं दिया और ना ही उन्हें फोटो सेशन में शामिल किया गया। डोटासरा को यह बात भलिभांति समझ आ रही थी कि उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा, तभी तो उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर एक पोस्ट तक नहीं किया। जब से कांग्रेस ने डोटासरा को राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, तब से प्रदेश में पार्टी का प्रदर्शन और भी खराब हो गया है। 

भाजपा के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग

इससे साफ है कि डोटासरा की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी जल्द ही छीनने वाली है। यही कारण है कि डोटासरा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए खूब चापलूसी कर रहे हैं, जो जनता अच्छी तरह समझ रही है। यहां तक की खुद राहुल गांधी भी सोच रहे होंगे कि कुर्सी बचाने के लिए डोटासरा ने चापलूसी की हदें पार कर दी है। दरअसल मंगलवार को डोटासरा ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा पार्टी, आरआरएस और भाजपा नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर दिखाने का प्रयत्न किया है कि उसे कांग्रेस की चिंता है। 

डोटासरा ने भाजपा को लेकर क्या कहा

उन्होंने राहुल गांधी को खुश करने के लिए बीजेपी और आरएसएस पर एक से एक बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि भाजपा के नेताओं को रात को सपने में भी गांधी परिवार दिखता है। भाजपा के पास गांधी परिवार को गालियां देने के अलावा कोई काम नहीं है। डोटासरा के इन बयानों से साफ है कि उन्हें चिंता कांग्रेस की नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी की हो रही है। लेकिन अब डोटासरा कितना भी हाथ-पांव मार ले उनकी कुर्सी अधिक दिन तक नहीं रहेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में उन्हें पद से हटाने का फैसला कर लिया है, जिसका इशारा कई बार मिल चुका है।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Budget 2025-26: आगमी बजट में किसका खुलेगा भाग्य, किसानों के लिए हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं