Disabled Equality Protection and Empowerment Campaign : भारत में अलग-अलग तरह के लोगों के लिए अलग-अलग तरीके की योजनाएं चलाई जाती है। सामाजिक योजना,स्वास्थ्य योजना, शिक्षा योजना जैसे हजार तरीके के योजना चलते हैं सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं का लाभ करोड़ों लोग उठाते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं जिन्हें दिव्यंका की श्रेणी में रखा जाता है। राजस्थान में एक अनोखा पहल शुरू किया गया है। जिसके तहत दिव्यांग बच्चे अपनी क्षमताओं को पहचान सके। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी संस्था के द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए दिव्यांग समानता – संरक्षण और सशक्तिकरण योजना चलाई जा रही है।
दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान
इस अभियान के तहत समाज में समानता का संदेश दिया जाएगा और दिव्यांग बच्चों को अलग-अलग खेल और महत्वपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा। जिससे दिव्यांग बच्चें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे। ताकि वह भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाए।
राजस्थान में विशेष कैंपेन की शुरुआत बदलेगी दिव्यांग बच्चों की जिंदगी
प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय देशभर में “दिव्यांग समानता – संरक्षण और सशक्तिकरण अभियान” चला रहा है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान में दिव्यांग सेवा के नेशनल कोऑर्डिनेटर सूर्यमणि भाई ने करौली कैंपेन के दौरान कहा कि अब वे राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के हर शहर में दिव्यांग बच्चों के लिए भी यह कैंपेन चला रहे हैं। इससे पहले यह अभियान पूरे देश के 12 राज्यों में सरकारों के साथ मिलकर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।
जागरूकता फैलाना अभियान का मुख्य उद्देश्य
दिव्यांग समानता – संरक्षण और सशक्तिकरण योजना का मुख्य लक्ष्य दिव्यांगों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। दिव्यांग सभी कार्यों को अच्छे से कर सकते हैं बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - Rajasthan Govt Teacher Dress Code: राजस्थान में अब सरकारी टीचर भी पहनेगें यूनिफॉर्म, ऐसा होगा नया ड्रेस कोड