Rajasthan Weather Update: देश में मौसम के तीखे तेवर फरवरी से ही दिखने शुरू हो गए हैं। राजस्थान सहित पूरे देश में सर्दी अब अपने आखिरी दिनों में है, प्रदेश से सर्दी खत्म हो रही है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। दिन में तेज धूप खिलती है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि अब एक बार फिर प्रदेश का मौसम सर्द होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम में बदलाव होने वाला है। 

बाड़मेर में तापमान में बढ़ोतरी 

बीते 24 में यानी शुक्रवार के दिन बाड़मेर का सर्वाधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर बना हुआ है, जिस कारण से राज्य में न्यूनतम तापमान संगरिया में 6.5 डिग्री और फतेहपुर में 6.3 डिग्री और दर्ज किया गया । 

जानें आज कितना रहेगा तापमान?

प्रदेश में अभी पश्चिमी विश्व का असर हल्का देखने को मिल रहा है जिस कारण से अभी भी कई इलाकों में ठंडक बनी हुई है। न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 8.1 डिग्री, करौली में 6.8 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री, सीकर में 6.7 डिग्री और माउंट आबू में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिर होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग की मानें तो 15 यानी कि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा इसका असर 17 फरवरी तक रहेगा। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर दस्तक देगा। इसका असर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर भी देखा जाएगा जिस कारण से राजस्थान के भी इसके चपेट में आ सकता है। जिस कारण से 16 फरवरी को प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश देखी जा सकती है। जिस कारण से सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।