Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में राजस्थान के इलाकों में बादल आकर पानी बरसाएंगे। राजस्थान में मौसम विभाग ने 14 फरवरी के अगले हफ्ते से अपने पूर्वानुमान में हल्की बारिश होने की संभावना बताई है। आगामी दिनों के लिए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में बूंदा-बांदी हो सकती है। 

अगले 48 घंटों में प्रदेश में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के उत्तरी इलाको में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। अगले 48 घंटे में यह विक्षोभ सक्रिय हो जाने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी भागों में बौछारनुमा बारिश होगी, जिससे सुबह और शाम के समय तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। साथ ही मौसम का मिजाज भी ठंडा रहेगा। प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं के चलने से पिछली रात कईं शहरों का तापमान औसत से कम देखा गया है।

17 से 20 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम

प्रदेश के इलाकों में तापमान का उतार चढ़ाव चल रहा है, इसी बीच प्रदेश में मौसम 17 से 20 फरवरी तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने वर्तमान में प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 2 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

जयपुर के मौसम केंद्र के प्रवक्ता बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही संगरिया में 6.5 डिग्री, सीकर जिले में 6.7 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री, माउंट आबू में 8.4 डिग्री, करौली में 6.8 डिग्री और लूणकरणसर में 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - अटल विहार आवासीय योजना: राजस्थान की जनता की लगने वाली है लॉटरी, वेलेंटाइन डे पर बड़ा तोहफा