Rajyavardhan rathod: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मिसाल पेश की है। अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के बाद भी वे अपने निवास पर सरकारी काम निपटाते हुए नजर आए। बता दें कि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का 84 साल की उम्र में 6 फरवरी को निधन हो गया था।
अरविंद चोटिया ने साझा की जानकारी
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चोटिया अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “कल शोक व्यक्त करने राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के यहां गया था। वे कल ही पिताजी की अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से लौटे थे। सांत्वना व्यक्त करने वालों का तांता उनके निवास पर लगा हुआ था। इसी बीच कुछ जरूरी फाइलें लेकर दफ्तर के लोग आ गए और सरकारी काम शुरू हो गया। निजी शोक के क्षणों में पदीय कर्तव्य को तरजीह देने की पुराने लोगों की बातें सुनी तो थीं, कल देखी भी और तस्वीर भी ली।“
7 फरवरी किया गया था अंतिम संस्कार
बता दें कि भजनलाल सरकार के मंत्री मंडल के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने जयपुर के निजी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। इस बात की जानकारी खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की थी। 7 फरवरी 2025 को उनके पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौर का अंतिम संस्कार जयपुर के पानी वाला में किया गया था।
देश की रक्षा और सेवा में थे समर्पित
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पिता की शिक्षा, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्य पथ पर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। पिताश्री ने भारतीय सेना में रहकर अपने दीर्घकालिक सेवा काल में अनुकरणीय योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने वे हमेशा देश की रक्षा और सेवा में समर्पित रहे।