Ram Jal Setu Link Project: राजस्थान की भजनलाल सरकार कृषि जगत को विकसित करने की दिशा में कई तरह के प्रयास कर रही है। कई तरह के उपाय कृषि विभाग द्वारा भी सुझाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को सशक्त बनाया जा सके। राम जल सेतु लिंक प्रोजेक्ट भी इस दिशा में एक प्रयास है। इस प्रोजेक्ट के मदद से किसानों को डबल गिफ्ट मिला है।

दावा किया जा रहा है कि इससे फसल की सिंचाई होने के साथ-साथ किसानों के लिए आय का एक स्रोत भी बनेगा। ये पूरी खबर क्या है? कैसे किसान इस प्रोजेक्ट का लाभ उठाएंगे और सशक्त होंगे, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

किसानों को डबल गिफ्ट

राम जल सेतु लिंक प्रोजेक्ट किसानों के लिए दोहरे उपहार के समान है। इस खास परियोजना की मदद से किसानों के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे। उन्हें फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में जल की आपूर्ति होगी। इसके अलावा पेयजल भी प्रचुर मात्रा में लोगों को उपलब्ध होगा। पर क्या आपको पता है इससे किसानों के आय बढ़ने की संभावना भी है। दरअसल, जब किसानों को भरपूर मात्रा में सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति होगी, तो इसका असर फसल पर पड़ेगा। फसल के पैदावार बढ़ेंगे, किसान कम लागत के साथ फसलों का बेहतर उत्पादन कर सकेंगे।

 इसके बाद फसल सरकारी क्रय केंद्रों या बाजार में अच्छे भाव पर बिकेगा। ऐसे में कम लागत के साथ ज्यादा उत्पादन कर किसानों के समक्ष अवसर के कई द्वार खुलेंगे। किसान चाहें तो सरकारी क्रय केंद्रों या फिर बाजारों में अपने फसल को भेज सकता है। इससे उनकी अच्छी खासी आय भी होगी। यही वजह है कि राम जल सेतु लिंक प्रोजेक्ट को कृषि जगत के लिए बड़ा उपहार माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह खास प्रोजेक्ट निकट भविष्य में किसानों के जीवन में खुशहाली के नए द्वार खोलेगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी: खेजड़ी के सांगरी वृक्ष को मिला जीआई टैग, जानें कितनी होगी कमाई