Tourist Place in Jodhpur: राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर है, जो पर्यटन के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां घूमने के लिए ऐतहासिक और प्रकृति जगहों का भरमार है। अगर आप जोधपुर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों का सैर जरूर करें, जो अपने आप में अद्भुत सौदर्य को संजो कर रख रखा है। यह जगह खान- पान के साथ मेहमान का मेजबानी करने के लिए भी जाना जाता है। 

मेहरानगढ़ किला 

यह किला भारत के सबसे बड़े किले के रूप में भी जाना जाता है। इस किले का निर्माण जोधपुर के शासक राव जोधा काल में 1459 में किया गया था। इस किले को बनाने के लिए पहाड़ों को काटा गया था। यह देखने में बेहद सुन्दर और भव्य है। अगर आप जोधपुर के सैर करने जाए तो इस किले का सैर जरूर करें। 

फूल महल

फूल महल जोधपुर के पर्यटन स्थल में से एक है। जिसके चारों तरफ फूलों का खूबसूरत पेटिंग की गई है। वहीं इसके आसपास के इलाकों में बेहद आकर्षक बगीचा भी है, जिसमें रंग बिरंगे फूलों के सैकड़ों पौधे हैं। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य शाही मनोरंजन और नाच गाने का था। अक्सर यहां जोधपुर के राजा अपने खाली समय को व्यतीत करने के लिए आया करते थे। वर्तमान समय में इस महल के चारों तरफ बने पेटिंग को देखने के लिए लोग यहां आया करतें हैं। 

पालकी खाना

पालकी खाना जोधपुर का सबसे फेमस पर्यटन स्थल है। क्योंकि यहां सोने चांदी से बने रानी महारानी की पालकियां रखी हुई है, जो बेहद अद्भुत है। इसे देखने के लिए हर रोज सैकड़ों पर्यटक आते हैं‌। पालकी खाना खुलने का समय सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक है। 

कायलाना झील

यह जोधपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर एक लम्बे क्षेत्र में फैली हुई जपढ़पुर झील है, जिसके आस पास का इलाके के प्रकृतिक सौन्दर्यता पर्यटको का मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जाता है। बता दें कि यह झील मानव निर्मित है, जिसे राजा प्रताप सिंह ने 1872 में बनवाया था।