UNESCO Wetland List: झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर को यूनेस्को के द्वारा वेटलैंड सिटी की सूची में शामिल किया गया है। 31 शहरों की इस लिस्ट में उदयपुर के साथ एमपी के इंदौर शहर को भी शामिल किया गया है। यूनेस्को ने देश के इन दोनों शहरों को वेटलैंड की लिस्ट में शामिल किया है। उदयपुर को इतनी बड़ी उपलब्धि यहां की खूबसूरत झीलों के कारण दी गई है।
केंद्रीय वन मंत्री ने की उपलब्धि की घोषणा
केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशखबरी साझा करते हुए कहा "मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राजस्थान के उदयपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर को दुनिया के 31 वेटलैंड सिटी में शामिल किया गया है।
क्या होती है वेटलैंड सिटी?
वेटलैंड सिटी की उपलब्धि उन खास शहरों को दी जाती है, जो अपने क्षेत्र में जल संसाधनों, वेटलैंड्स के संरक्षण और झीलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह दर्जा शहर और गांवों के विकास के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए दिया जाता है।
उदयपुर को मिली वैश्विक पहचान
वेटलैंड सिटी की लिस्ट में शामिल होने से उदयपुर को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। शहर की फेमस झीलों जैसे पिछोला, फतेहसागर, और स्वरूपसागर आदि के कारण यह शहर को यह दर्जा मिला है। राजस्थान सरकार और स्थानीय प्रशासन व समुदाय ने इन झीलों के संरक्षण के लिए कई प्रयास किए है, जिनके कारण आज शहर को अंतराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हो पाई है।
क्या होगा फायदा?
सतीश शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवॉर्ड के बाद शहर के पर्यटन को और भी मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विदेशों से लोग यह सोच कर आएंगे कि आखिर इस शहर में ऐसा क्या है जो इसे वेटलैंड की उपाधि दी गई है।
ये भी पढ़ें:- पर्यटन को मिलेगी रफ्तार: 'टूरिज्म हब' के रूप में विकसित होगा राजस्थान का ये जिला, सरकार ने कर लिया फैसला