Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव हुआ था। जिसका असर आम जन जीवन में भी पड़ा। राजधानी जयपुर सहित कई अन्य जिलों में बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से मौसमी बीमारियों के मामले भी बढ़ने लगे हैं।

हालांकि गर्मी से हद तक राहत मिली है। ठंडी हवा के चलते तापमान कम हुआ है, जिससे ठंड भी बढ़ी है। मौसम विभाग (IMD) के अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश के बाद प्रदेश में ठंडक

प्रदेश में बीते 24 घंटे से मौसम साफ रहा और लगभग सभी जिलों में गुरुवार को धूप छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 से 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि आसमान साफ होने और ठंडी हवा के चलते मौसम में ठंडक देखी जा रही है।

गुरुवार को सबसे अधिक तापमान चितौड़गढ़ में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अजमेर, अलवर, जयपुर,पिलानी सहित कई अन्य जिलों में भी तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में 32, उदयपुर में 31.8, बाड़मेर में अधिकत्म तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बदलते मौसम से मौसमी बीमारियों के केस बढ़े

राजस्थान में लगातार मौसम के बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों के केस हॉस्पिटल में बढ़ने लगे हैं। सर्दी खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि मौसम के बदलाव के चलते वायरल इन्फेक्शन के मामले बढ़ते हैं। ये समस्या प्रदेश में 15 - 20 दिन या उससे उससे ज्यादा दिनों तक चल सकती है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 से 6 दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा उसके बाद तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट भी देखी जा सकते हैं। फिर कल यानी 22 फरवरी के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि होगी। 26 से 27 फरवरी तक ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा

​​​ये भी पढ़ें...Rajasthan Airport News: राजस्थान के इस शहर में जल्द शुरू होगी हवाई सेवाएं, 6 साल का इंतजार होगा खत्म

​​​​​