Royal Stays In Jaipur: गुलाबी शहर के नाम से मशहूर यह शहर अपनी शाही विरासत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां की हर गली हर कोने में आपको वैभव और भव्यता की कहानी सुनाने को मिलेंगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे यहां के कुछ होटल के बारे में जहां ठहरते वक्त आपको ऐसा लगेगा जैसे आप राजा महाराजा वाले समय में हों।
रामबाग पैलेस
यह पैलेस पहले जयपुर के महाराज का भव्य निवास हुआ करता था। आज इस होटल को ताज समूह द्वारा चलाया जाता है। यह महल हरे-भरे मुगल शैली के बगीचों से गिरा हुआ है। मेहमानों का स्वागत यहां पर विंटेज कर की सवारी और शाही दावतों के साथ किया जाता है।
राजमहल पैलेस
यह महल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, राजकुमारी डायना और जैकलिन कैनेडी जैसे मेहमानों का स्वागत कर चुका है। हालांकि यहां पर कम कमरे हैं लेकिन व्यक्तिगत सेवा के साथ यह महल शाही अनुभव प्रदान करता है। इसका इंटीरियर आर्ट डेको की थीम पर बनाया गया है साथ ही अग्रभाग हल्के रंग का है।
नारायण निवास पैलेस
नारायण निवास पैलेस में आपको शांति और सुकून मिलेगा। भित्तिचित्रों वाली दीवारें और हरे भरे आंगन हेरिटेज होटल आपको ठाठ बाट का अनुभव करवाएगा। अगर आप जयपुर के रॉयल इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं और राजसी अनुभव करना चाहते हैं तो इस महल में जरूर जाए ।
सामोद हवेली
जयपुर के पुराने शहर के बीचो-बीच स्थित सामोद हवेली 18 वीं सदी की एक ऐतिहासिक इमारत है। इसकी दीवारें काफी जटिलता से चित्रित की गई है, साथ ही राजसी मेहराबों और मोमबत्ती से जगमगाते आंगन यहां की ऐतिहासिकता और खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां आपको हवेली के समृद्ध इतिहास को दर्शाते हुए अलग-अलग सुइट्स मिलेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लबरेज यें सुइट्स आपको शाही जीवन का अनुभव कराएंगे।
अलसीसर हवेली
चहल कदमी वाली सड़कों के बीच बसी यह हवेली एक पारंपरिक और आकर्षक अनुभव प्रदान करती है। यहां पर आपको प्राचीन फर्नीचर, हाथ से पेट किए गए भित्तिचित्र और आश्चर्यजनक झरोखों के साथ आज भी बीते युग का सार ज्यों का त्यों बरकरार रखती है।
ये भी पढ़ें:- Shukraditya RajYog: एक साल बाद बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य