Dungarpur 5 Shiv Temple: राजस्थान में यूं तो कई प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, लेकिन डूंगरपुर शहर में भगवान शिव के ऐसे 5 प्रसिद्ध मंदिर है, जहां सिर्फ शिवरात्री, सावन जैसे अवसरों पर ही नहीं, बल्कि हर रोज हजारों की संख्या में लोग आकर भगवान के दर्शन करते हैं।   

1. सालेश्वर महादेव मंदिर 

डूंगरपुर शहर के पीठ गांव में बने सालेश्वर महादेव मंदिर में माना जाता है, भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर लोग यहां आकर नंदी चढ़ाते हैं। आपको इस मंदिर के आस-पास कई नंदी दिखाई देगी। यहां श्रावण मास के खास मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ती है। 

2. बोरेश्वर महादेव मंदिर

बोरेश्वर महादेव का प्रचीन मंदिर जिले के आसपुर ब्लॉक में आने वाला गणेशरपुर देवला गांव में स्थित है। कहा जाता है कि यह एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां पर सूरज की पहली किरण पड़ती है। अन्य राज्यों से लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं। 

3. देवसोमनाथ मंदिर 

यह मंदिर डूंगरपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर में आप भगवान शिव की दो स्वयं-भू शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति की पूजा की जाती है। देव गांव से आती हुई सोम नदी के तट पर होने के कारण इस मंदिर को देवसोमनाथ के नाम से जाना जाता है।  

4. गोरेश्वर महादेव मंदिर

डूंगरपुर से 45 किमी पर स्थित दिवड़ा नामक गांव में गोरेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। बता दें कि यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां आकर शिवलिंग पर नमक चढ़ाते हैं। 

5. भुनेश्वर महादेव मंदिर 

डूंगरपुर से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी पर भुनेश्वर महादेव मंदिर बना हुआ है। खास बात यह है कि हर वर्ष इस शिवलिंग भूउत्पन होता है, जिसे देखने लोग दूर दराज के इलाकों से यहां आते है।

ये भी पढ़ें:- Jamwai Mata: जयपुर का ऐसा मंदिर...जिसकी युद्ध से हुई स्थापना, जानिए कछवाह वंश की कुलदेवी का अनोखा इतिहास