Khatu Shyam Mela : सीकर के बाबा खाटू श्याम के मंदिर में लक्खी मेला मेले की शुरुआत आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो चुका है और 11 मार्च तक मेला चलेगा। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले की तैयारी जोरों शोरों पर है। भक्तों की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए 22 एंबुलेंस हुआ 12 बाइक एंबुलेंस को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट आज शाम 5 बजे खुलेगा। बाबा श्याम के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। सजावट के लिए पांच देशों से मंगाएंगे फूलों का उपयोग किया गया है। जो मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

65 तरह के फूलों से सजा दरबार

मंदिर के सजावट के लिए न्यूजीलैंड,चीन सहित 5 देशों से लिली,रेडबेरी,हाइड्रेंजिया,ऑर्किड फूल मंगवाए गए। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजाति शामिल है। भारत के गुलाब,लीली एंथोरियम,एल्कोनिया,कार्निशियन, किशतिवाम सहित करीब 65 तरह के फूलों से सजाया जाएगा। बाबा के प्रवेश द्वार को आकर्षित बनाने के लिए नारियल से सजावट की गई है। वही 75 फीट रास्ते पर सजावट के लिए रंग बिरंगी छातों का इस्तेमाल किया गया है। यह खास तरीके के छाते गुजरात के अहमदाबाद से लाए गए हैं।

खाटू श्याम मंदिर का मुख्य आकर्षण

मुख्य मंदिर में भगवान कृष्ण को शीश का दान देते हुए बर्बरीक दिखाई दिए। वहीं एक तरफ फाल्गुन की होली खेलने के साथ साथ रास रचाते नजर आए तो दूसरी तरफ महाभारत का दृश्य दिखाई दिया जिसमें भगवान कृष्ण सारथी के रूप में अर्जुन के रथ पर विराजमान रहें। इस बार श्याम दरबार में घंटियां भी लगाई गई है। 14 लाइन में इस बार श्रद्धालु दर्शन करेंगे।

मेले में किया गया है खास इंतजाम

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेले में 5000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मेले की निगरानी 400 कैमरा से की जाएगी। 325 चिकित्सा में भी उपलब्ध रहेंगे। मेडिकल शिविर का भी इंतजाम किया गया है

ये भी पढ़ें...Barodiya Tradition: बड़ोदिया के लोगों की अनोखी होली परंपरा, जिसमें दो लड़के करते हैं एक-दूसरे से शादी 9