Makar Sankranti 2025: हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार संक्रांति बाघ पर सवार होकर आएगी। ऐसे में इस दिन दान, जप और तप का बहुत ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिषियों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव सुबह में 8 बजकर 50 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद से धनु मलमास समाप्त हो जाएगा। साथ ही साथ इस दिन से मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। तो आइए इस वीडियो के जानते हैं मकर संक्रांति के दिन संक्रांति बाघ पर सवार होकर किससे घर प्रवेश करेगी।
13 दिसंबर को खत्म होगा मलमास
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 दिसंबर से धनु मलमास खत्म हो जाएगा, क्योंकि इस दिन धनु राशि से सूर्य देव निकल जाएगें। इसके बाद 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे उस समय पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र निष्कुंभ योग व कुमार योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में संक्रांति बाघ सवार होकर आएगी और धोबी के घर प्रवेश करेगी। पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन पशुओं को हरा चारा, खिचड़ी और तिल से बनी खाद्य सामग्री के साथ वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ होता है। यदि आप भी अपने जीवन में सुख-शांति और उन्नति पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान कर सकते हैं।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी का भोग लगाना शुभ
देश में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इसे देवी-देवताओं को अर्पित करना शुभ माना जाता है। यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि इसे करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
इन 3 देवताओं को लगाएं खिचड़ी का भोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव, शनि देव और भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि जो जातक इस दिन खिचड़ी का भोग लगाता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मकर संक्रांति के दिन इन तीनों देवताओं को खिचड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और परेशानियां दूर होती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन खिचड़ी का भोग लगाने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो जाती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
ये भी पढ़ें:- मकर संक्रांति पर इन 4 चीजों का करें दान: जीवन भर बनी रहेगी खुशहाली, भगवान की होगी विशेष कृपा