Switzerland of Rajasthan: राजस्थान में एक ऐसी जगह है, जहां जाने पर आपको जन्नत जैसा महसूस होता है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसको देखने पर आपको लद्दाख और कश्मीर की याद आ जाती है। पर्यटक घूमने की दृष्टि से इस जगह को पहले स्थान पर रखते हैं। यहां पर कई ऐतिहासिक किले, भव्य मंदिर और खूबसूरत जगहें है। यदि आप कहीं मालदीप जैसी जगह जाना चाहते हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

किशनगढ़ में स्थित डंपिंग यार्ड को राजस्थान का स्वीटजरलैंड कहां जाता है। इस जगह को मून लैंड ऑफ राजस्थान भी कहते हैं। राजस्थान का किशनगढ़ अजमेर से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जगह राजस्थान की सबसे खूबसूरत है। पहाड़ों में मौजूद यह जगह आपको देखने पर स्वर्ग जैसी लगती है।

स्विट्जरलैंड की तरह दिखाई देता है डंपिंग यार्ड

किशनगढ़ डंपिंग यार्ड पर संगमरमर को काटने पर निकलने वाले पाउडर की परत जमी हुई है। इसे देखने में यह बिल्कुल बर्फ जैसा लगता है। डंपिंग यार्ड में सफेद संगमरमर का ढेर बना हुआ है। वर्षा ऋतु में पानी भर जाने के कारण डंपिंग यार्ड किसी आइसलैंड की तरह दिखाई देता है।

इसके बीच में आने वाला नीला पानी  पर्यटकों को आइसलैंड जैसा महसूस कराता है। कई बरसों से यह जगह एक सफेद पत्थर के रूप में बदली हुई है। इस जगह जाकर आप मालदीव जैसी जगह का पूरा आनंद ले सकते हैं। किशनगढ़ अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और प्राकृतिक दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर हरे-भरे खेत, पहाड़ और खूबसूरत जिले हैं जो पर्यटक के मन को मोहित करती हैं।

कैसे बना किशनगढ़ डंपिंग यार्ड

किशनगढ़ को मार्बल नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मार्बल नगरी में मार्बल और ग्रेनाइट का उत्पादन बड़े स्तर पर किया जाता है। ग्रेनाइट और मार्बल को काटने पर इसमें से सफेद संगमरमर का पाउडर निकलता है। इस पाउडर को स्लेरी कहते हैं। सफेद रंग का यह पाउडर कोई काम नहीं आता।

इस कारण इस पाउडर को एक जगह डंप कर दिया जाता है। डंप करने के कारण जमीन में सफेद संगमरमर की मोटी परत बन गई है। यह परत अब इतनी बड़ी हो चुकी है कि देखने पर एक सफेद पहाड़ के जैसे प्रतीत होती है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है कि कोई बर्फ से ढका हुआ पहाड़ खड़ा है।

इस जगह पर बॉलीवुड फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां पर बॉलीवुड फिल्मों के गानों की शूटिंग की जाती है। इस जगह पर कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं, सलमान खान की फिल्म दबंग-3 का गाना और बागी-3 जैसे हिट मूवी के गानों की शूटिंग हो चुकी है। यहां पर कई लोग प्री वेडिंग सूट और वीडियोग्राफी करने के लिए भी आते हैं। यहां पर सेलिब्रिटी एल्बम के गानों की शूटिंग करने भी आते हैं। शूटिंग करने से पहले आपको परमिशन देनी पड़ती है।
 
प्रसिद्ध है किशनगढ़ की बनी-ठनी पेंटिंग

किशनगढ़ की बनी-ठनी पेंटिंग पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है। इस पेंटिंग को राजस्थान की मोनालिसा कहा जाता है। बनी-ठनी पेंटिंग को भारतीय डाक टिकट में जारी किया जा चुका है। यदि आप राजस्थान घूमना चाहते हैं तो किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड को अपनी भ्रमण लिस्ट में जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें:- Mewar Janana Mahal: रानियों को गर्मी और आंधी से बचाने के लिए बनाया गया था यह महल, जानें इसका अनूठा इतिहास