Rajasthan Tourism: राजस्थान के महान थार मरुस्थल के 'गोल्डन सिटी' जैसलमेर और 'सन सिटी' जोधपुर के बीच ‘साल्ट सिटी’ फलोदी पर्यटक के लिए मशहूर है। इस शहर को काफिलों का पुराना केन्द्र कहा जाता है, जहां मरुस्थल के जहाज, ऊंट पर नमक का व्यापार हुआ करता है।  इसलिए इस शहर का नाम साल्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। साथ ही यह पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा जगह है, क्योंकि यहां घूमने का बहुत सारे रोमांचक जगहें है।

वहीं घूमने के साथ-साथ लाख की चूड़ियां ,जूतियों का शॉपिंग सस्ते दामों पर कर सकते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं जहां आपको सौन्दर्यता से भरा ऐतिहासिक इमारतों और प्राचीन मंदिर, किले देखने के साथ साथ प्रवासी पक्षियों का अनोखा दृश्य को मिल जाएं तो फलोदी शहर आपके लिए बेस्ट माना जाएंगा। तो जानते हैं यहां घूमने के प्रमुख जगहों के बारे में। 

फलोदी किला

फलोदी किला साल्ट सिटी का प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जिसका निर्माण मारवाड़ के राजा राव सुजा के पौत्र राव हम्मीर नरावत ने 1488 ईस्वी करवाया था। यह किला अपने वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसे देखने लिए लोग दूर दूर से ठंड के दिनों में आते रहते हैं। 

लाल निवास

लाल निवास फलोदी में स्थित एक सुन्दर हवेली है,जिसे लाल रेतीले पत्थरों से बनाया गया है। लाल रेतीले पत्थर इस हवेली की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं, जिसका निर्माण सन् 1750 में किया गया था। वही बता दे की वर्तमान समय में यह लोकप्रिय हेरिटेज होटल के रूप में फेमस हैं जहां हर रोज सैकड़ों लोग घूमने के साथ साथ यहां के खाने का आनंद लेने आते हैं।

रामदेवरा मंदिर

रामदेवरा मंदिर फलोदी में स्थित लोकप्रिय धार्मिक क्षेत्रों में से एक है। ऐसा कहां जाता है कि इस मंदिर की स्थापना 8वीं सदी में हुई थी जिसकी प्रतिमा बेहद अद्भुत सुन्दर है, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं राजस्थान की यात्रा बिना शॉपिंग का अधूरा माना जाता है। राजस्थान की यात्रा में अगर आप फलोदी में हैं तो आप यहां से शानदार डिजाइन की प्रसिद्ध जूतियां, रंग-बिरंगी लाख की चूड़ियां, हस्तकला से बनी वस्तुओं जैसे चीजों को सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Mewar Janana Mahal: रानियों को गर्मी और आंधी से बचाने के लिए बनाया गया था यह महल, जानें इसका अनूठा इतिहास