Rajasthan Palace: दुनिया के आलीशान और शानदार महलों में से एक है राजस्थान का रामबाग पैलेस। 190 साल पुरानी इस विरासत में कुल 79 कमरे हैं। इस लग्जरी होटल में एक रात ठहरने के लिए लाखों में पैसे खर्च करने पड़ते है। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय ने उस महारानी के लिए बनवाया था, जो उनके प्यार में पागल हो गई थी। 

गायत्री देवी की कहानी 

लंदन में जन्मी राजकुमारी गायत्री देवी महज 12 साल की उम्र में राजा सवाई मानसिंह को अपना दिल दे बैठी थी। उनकी मुलाकात एक रेस के दौरान हुई थी। महाराजा सवाई मानसिंह की पहले से दो शादियां हो चुकी थी, इसके बावजूद राजकुमारी गायत्री उनसे शादी करना चाहती थी। परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने साल 1940 में राजा से शादी की और बताया जाता है कि इस शादी में साढ़े तीन लाख रुपए खर्च किए गए थे। 

ये भी पढ़ें:- Indus Water Treaty: सिंधु जल समझौता स्थगित होने से राजस्थान को कैसे होगा फायदा, अतिरिक्त पानी से राज्य को मिलेगा लाभ

रानी की नौकरानी के लिए बनवाया था पैलेस 

राज परिवार की पर्दा प्रधा रानी गायत्री देवी को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसी कारण से वो कई कार्यक्रमों में शामिल भी नहीं हुआ करती थी। रानी गायत्री ने कई रूढ़िवादी विचारधारा को तोड़ दिया था। कार चलाना, विदेश महंगी गाड़ी खरीदना, पैंट पहनना, स्मोकिंग करना आदि चीजें करना पसंद था। माना जाता है कि इस पैलेस का निर्माण महाराज ने रानी की नौकरानी केसर बरदान के लिए करवाया था। लेकिन बाद में इस महल को महारानी ने शिकारगाह के लिए सजाया था। महारानी ने अपनी पूरी जिंदगी इसी महल में बिताई थी। 

लग्जरी होटल में ठहरने के लिए देना होता है इतना किराया 

बता दें कि 79 कमरे वाले इस लग्जरी होटल में दरबार हॉल, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, बिलियर्ड रूम के साथ शानदार कमरे भी है। इस होटल में एक स्टीम ट्रेन भी है जिसमें खाना रखकर सर्व किया जाता है। इस पैलेस में एक रात ठहरने का किराया लगभग ढाई लाख रुपये है। साथ ही यहां खाने और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को दस लाख रूपए खर्च करने पड़ते हैं।