राजस्थान के ये 7 प्रमुख पर्यटन स्थल, जो ऐतिहासिक धरोहर का है संगम

24 Oct 2024

राजस्थान के ये 7 प्रमुख पर्यटन स्थल, जो ऐतिहासिक धरोहर का है संगम

जयपुर: जिसे 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाता है, यहां आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर मंतर जैसी आकर्षक जगहें हैं।

उदयपुर: झीलों का शहर, जहां लेक पिचोला, सिटी पैलेस और जग मंदिर जैसे स्थान हैं।

जैसलमेर: गोल्डन सिटी के रूप में प्रसिद्ध, यहां जैसलमेर का किला, पटवों की हवेली और थार रेगिस्तान सफारी प्रसिद्ध हैं।

जोधपुर: ब्लू सिटी के नाम से मशहूर, मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

माउंट आबू: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, जहां नक्की झील और दिलवाड़ा जैन मंदिर मुख्य दर्शनीय स्थल हैं।

पुष्कर: धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी, जहां ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर मेला विशेष आकर्षण हैं।

बीकानेर: करणी माता का मंदिर, जूनागढ़ किला और ऊंट महोत्सव के लिए प्रसिद्ध।