rajasthanone Logo
Eid 2025 : झुंझुनू के लोगों को तोहफे में नई ईदगाह मिली है। इस पुराने ईदगाह को नए तरीके से रिनोवेट किया गया। जिससे इसकी सुंदरता में चार चांद लग गए।

Idgah jhunjhnu : पूरे देश में कल ईद का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार झुंझुनू की ईद खास होने वाली। इस बार ईद की नमाज नए ईदगाह में अदा की जाएगी। ईदगाह को 70 लख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। झुंझुनू वासियों को ईदगाह की नई तस्वीरें देखने को मिलेगी। झुंझुनू के लोगों को तौफे में नई ईदगाह मिला है। इस पुराने ईदगाह को नए तरीके से रिनोवेट किया गया। जिससे इसकी सुंदरता में चार चांद लग गई। ईद के मौके पर ईदगाह में विशेष नमाज अदा की जाएगी। 

ईदगाह का रिनोवेशन मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने करवाया 

ईदगाह का रिनोवेशन मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोपदार के के द्वारा करवाया गया। इसमें उनका साथ परिवार के लोगों ने भी दिया। कमेटी के अध्यक्ष खादिम खोखर ने बताया ईदगाह को रिनोवेशन की जरूरत थी जिसमें एमडी चोपदार ने पूरी सहायता की और तुरंत काम शुरू करने की बात कही। 

समय पर ईदगाह का पूरा हुआ काम 

साल 2024 अक्टूबर महीने में ईदगाह रिनोवेशन का काम शुरू हुआ। जो मार्च महीने में खत्म हुआ कल ईद उल फितर की विशेष नमाज इसी नए ईदगाह में अदा की जाएगी। वही मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि वो ईदगाह कमेटी के शुक्रगुजार है जिन्हें ईदगाह के रिनोवेशन का काम मिला। ईदगाह में नई मीनार बनाई गई है। इस ईदगाह में फ्लोरिंग और कार्पेटिंग का काम किया गया है।

ईद के मौके पर बाजार में बढ़ी रौनक 

ईद के मौके पर शहर में बजारों की चकाचौंध देखते बन रही है। बाजारों में खरीदारी के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ईद के लिए लोग मिठाई,नए कपड़े अन्य चीजों की खरीदारी कर रहें है। तरह तरह की चीजें बाजारों में उपलब्ध है घर की सजावट के लिए। बाजारों और मोहल्लों को झंडियों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। 

ये भी पढ़ें...Rajasthan Diwas 2025 के मौके पर पर्यटकों के लिए खुशखबरी, इन राजकीय स्मारकों पर मिलेगी फ्री एंट्री

5379487