rajasthanone Logo
Cultural Programs Jaipur: राजस्थान दिवस के अवसर प्रदेशभर में कईं जगह कार्यक्रम हुए। ऐसे ही एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल भी पहुंचे। कार्यक्रम की तस्वीरें भी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Rajasthan Diwas 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के बावजूद राजस्थान दिवस इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया गया। इस दिन पूरे प्रदेश कईं जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसी के साथ साथ राजस्थान दिवस के दिन हरिभाऊ किसनराव बागड़े (राज्यपाल) और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल्बर्ट हॉल पर हुए राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार था। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च के दिन राजस्थान दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ साथ मनाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम भी आयोजित हुए और कार्यक्रमों में लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कईं मंदिरों में राजस्थान दिवस के अवसर पर विशेष आरती भी हुई और प्रदेश के लोगों ने अपने घरों में दिए जलाकर इस दिन को एक पर्व की भांति मनाया।

भजनलाल शर्मा ने पहले ही कर दी थी घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि इस बार राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संवत् 2006 (30 अप्रैल 1949) के दिन लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने राजस्थान का उद्घाटन किया था और हम सब प्रदेशवासियों को इस दिन को एक त्यौहार की तरह मनाना चाहिए। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री 

संध्याकाल के समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल्बर्ट हॉल के मंच पर पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थान के कलाकारों ने पूरे जोश के साथ किया था। इस कार्यक्रम में रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, मधु भाट, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा और मांगणियार ग्रुप ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसके बाद दर्शकों का मन खुशी से उछल पड़ा। दर्शक हर्षोल्लाश से भर चुके थे। साथ ही कत्थक और फॉक डांस फ्यूजन की भी प्रस्तुतियां हुई। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी कलाकारों की सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया। बाद में कार्यक्रम समाप्त होने से पहले दर्शकों ने आतिशबाजी का खूब आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें -

5379487