rajasthanone Logo
EO-RO Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से EO-RO 2022 की परीक्षा मॉडल आंसर-की जारी कर दी गई है। आज से उम्मीदवार इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते है। 26 मार्च 2025 रात 12 बजे तक आपत्तियां ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी।

EO-RO Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ ( माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा 2022 की मॉडल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इससे अपने नंबर टोटल कर सकते है साथ ही आज से आपत्ति दर्ज भी करा सकते हैं। बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 26 मार्च 2025 है। रात 12 बजे तक आपत्तियां ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी। 
 
वेबसाइट पर उपलब्ध है परीक्षा का मॉडल पेपर 
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि आपत्तियों आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। परीक्षा का मॉडल पेपर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) किताबों के प्रमाण समेत ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। 
 
उन्होंने आगे बताया कि वांछित प्रमाण संलग्न न होने पर आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा  में सम्मिलित उम्मीदवार के अलावा यदि कोई और व्यक्ति आपत्ति दर्ज करता है, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएघा। 

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Librarian Recruitment: इस राज्य में निकली बंपरी भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकते हैं अप्लाई
 
कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आपको इस https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/AnswerKeys/0BF903E2-967B-40BC-AEF4-DA7C1E1A8B9A.pdf लिंक पर क्लिक करना होगा। यदि आप किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्च करना चाहते है तो इसके लिए आपको प्रति प्रश्न 100 रूपए देना होगा। उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रीटमेंट पोर्टल पर क्लिक कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करा सकते है। बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने की राशि ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएंगी। 24 से 26 मार्च 2025 रात 12 बजे तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। 
 
यहां जानें जुडी जानकारी 
इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल के साथ-साथ फोन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर भी कॉल कर सकते है।

5379487