rajasthanone Logo
Rajasthan 4th Grade Vacancy 2025: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चयन भर्ती के आवेदन शुक्रवार 21 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं। इसकी आवेदन की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2025 तक है। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे।

Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 की घोषणा की गई थी, जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिसूचना के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 में 53749 पदों पर भर्ती होगी। आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी

पदों की विवरण
बता दें इस भर्ती के माध्यम से कुल 53749 पद भरे जाएंगे। पहले इसमें 46 हजार 931 पद नॉन टीएसपी और 5522 पद टीएसपी के लिए आरक्षित थे। लेकिन अब नॉन टीएसपी के 640 पद बढ़ाकर 48199 पद कर दिए गए हैं। वहीं, टीएसपी के 5550 पद हो गए हैं यानी इसके 28 पद बढ़े हैं।

कब से शुरू होगा आवेदन?
बताते चलें, राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चयन भर्ती के आवेदन शुक्रवार 21 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं। इसकी आवेदन की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2025 तक है। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

क्या होगी आयु सीमा?
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चयन भर्ती के पदों में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

क्या होनी चाहिए योग्यता?
राजस्थान की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Budget Session 2025: कोचिंग सेंटर संचालकों की मनमानी पर लगेगा भारी जुर्माना, भजनलाल सरकार ने पेश किया बिल

लिखित परीक्षा से होगा सेलेक्शन
बात करें सिलेक्शन पैटर्न की तो इन पदों की भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो कि 18 से 21 सितंबर 2025 तक प्रस्तावित है। यह कंप्यूटर बेस्ड मोड या टैबलेट बेस्ड या फिर ओएमआर शीट पर होगी।

5379487