rajasthanone Logo
Valentine Day Story: प्यार के इस जश्न के अंतिम दिन 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, लेकिन आपको पता है कि इस दिन को मनाए जाने के पीछे एक संत के बलिदान की कहानी छुपी है।

Valentine Day Story: मोहब्बत के इजहार का महीना चल रहा है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए हर वो दिल अजीज़ खुशी देने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे वो अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान हो, कोई खास तोहफा या कोई सरप्राइज। लेकिन क्या आपको पता है इस वेलेंटाइन डे को सेलेब्रिट करने के पीछे की कहानी, चलिए जानते हैं।

कैसे हुई शुरुआत वेलेंटाइन डे 

एक किताब के मुताबिक जिसके लेखक ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉरिजन थे। संत वेलेंटाइन तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। उस समय के रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि सैनिकों का काम देश के लिए जंग लड़ना है ना कि प्यार करना और अगर वे प्यार करने लगेंगे तो इससे उनका ध्यान भटक सकता है, जिस वजह से उन्होंने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी।

विवाह केे रोक की घोषणा संत वैलेंटाइन को पसंद नहीं आई और संत वेलेंटाइन ने प्यार करने वालों की मदद करने का फैसला किया। जिसके बाद संत वैलेंटाइन ने चोरी छिपे कई सैनिकों की शादी करवाई थी। जब इस बात का पता सम्राट को लगा तो संत वैलेंटाइन को पकड़कर जेल में डाल दिया गया। जिस दिन संत वैलेंटाइन को मौत की सजा दी गई वो समय 14 फरवरी था। तब से ही संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाने लगा।

संत वेलेंटाइन की मोहब्बत की कहानी 

रोम के राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरूषों की बुद्धि और उनकी शक्ति पर प्रभाव पड़ता है। इस कारण से राजा के राज्य में रहने वाले सैनिक और अधिकारी विवाह नहीं कर सकते थे। संत वेलेंटाइन ने अपनी मौत के दौरान अपनी आंखों को जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को अपनी आंखों को दान कर दीं और उन्होंने एक पत्र में लिखा 'तुम्हारा वेलेंटाइन। 

प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए  खास दिन

इसकी शुरुआत सबसे पहले यूरोपीय देशों में वैलेंटाइन डे मनाने के तौर पर हुई और फिर धीरे-धीरे दुनियाभर में इस दिन को मनाया जाने लगा। वहीं मध्यकाल में, यूरोप में 14 फरवरी का दिन प्रेमी-प्रेमिकाओं का खास दिन बन गया।

अब वैलेंटाइन डे न केवल प्रेमी जोड़ों के लिए, बल्कि सभी रिश्तों के लिए एक खास दिन बन चुका है। जिसे कई अलग अलग डे पर लोग अपनी मोहब्बत का इजहार कर मनाते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होती है। जिसके बाद पूरे सप्ताह प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे के बाद प्यार के इस जश्न के अंतिम दिन 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। 

इसे भी पढ़े:-  Valentine day 2025: राजस्थान की ऐसी मजार जहां वैलेनटाइन डे को प्रेमी जोड़े मांगते है मन्नत, प्रेम की मिसाल के लिए लगता है मेला

5379487