Famous People In Rajasthan: राजस्थान में कुछ तो खास बात है जिस कारण यह पूरे देश में जाना जाता है। यहां आपको कई ऐतिहासिक इमारतें और अलग-अलग तरह की संस्कृति देखने को मिलती है। वहीं राजस्थान का नाम फिल्मी दुनिया में भी पीछे नहीं है। यहां पर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जिसमें बाजीराव मस्तानी, भूल भुलैया, रंग दे बसंती जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। राजस्थान अपने इतिहास के चलते पूरी दुनिया में विख्यात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान के इतिहास में ऐसे भी कई लोग हैं जिनके जीवन पर फिल्म बनाई जा सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि राजस्थान के किन लोगों पर फिल्म बनाई जा सकती है।
बॉलीवुड में कई लोगों की बायोग्राफी बन चुकी है। वहीं राजस्थान के इतिहास में भी कई ऐसे लोग हैं जिनके जीवन पर फिल्म बनाना अच्छा ऑप्शन होगा। जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं और लोग भी काफी पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं राजस्थान के इतिहास के कुछ प्रमुखों के बारे में जिन पर फिल्म बनाई जा सकती है।
महाराणा प्रताप सिंह
महाराणा प्रताप सिंह का जन्म 9 मई 1540 में पैदा हुए थे। इनका जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। इनके घोड़े का नाम 'चेतक' था, जोकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ घोड़ों में से एक था। यह काफी शक्तिशाली थे। बताया जाता है कि इनका कवच 72 किलो और 81 किलो का भाला था। महाराणा प्रताप सिंह पर बनी फिल्म सफल साबित होगी।
कर्नल जेम्स टॉड
कर्नल जेम्स टॉड का जन्म 20 मार्च सन् 1782 में हुआ था। इन्हें राजस्थान के इतिहास लेखन का पितामाह भी कहा जाता है। कर्नल जेम्स टॉड ने राजस्थान के इतिहास और प्राचीन वस्तुओं के बारे में कई रचनाएं की। कर्नल जेम्स टॉड के जीवन में कई रोचक पहलू हैं जो फिल्मों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Films In Rajasthan: राजस्थान के इन खूबसूरत महलों में हुई है बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग
अमर सिंह राठौर
अमर सिंह राठौर का जन्म 30 दिसबंर 1644 में हुआ था। अमर सिंह राठौर बहुत ही बहादुर थे। आपको इनकी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी रोचक कहानियां मिल जाएंगी जिन्हें फिल्म में लिया जा सकता है।
राणा सांगा
राणा सांगा का जन्म 12 अप्रैल 1484 को हुआ था। राणा सांगा इतिहास के बहुत ही जाने माने योद्धा रहे हैं। यह मेवाड़ के राजपूत शासक थे। यह बहुत ही बहादुर थे। एक बार युद्ध के दौरान इनकी एक आंख, एक हाथ और एक पैर कट गया था, लेकिन फिर भी जंग नहीं छोड़ी थी। राजस्थान में आज भी लोग इन्हे आदर्श के रूप में देखते हैं। इन पर जीवनी बनाना एक अच्छा विकल्प होगा।