Rajasthan Diwas 2025: आज 30 मार्च को राजस्थान दिवस के मौके पर पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का संगम देखने को मिल रहा है। राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति और अनोखे परंपरा के लिए जाना जाता है। राजस्थान का इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है। जिन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है। आइए आपको बताते ऐसी पाँच बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिसमें राजस्थान के इतिहास और उसके संस्कृतियों को दिखाया गया है।
जोधा अकबर
अपने देश में बनी कुछ बेहद अच्छी ऐतिहासिक फिल्मों से एक ‘जोधा अकबर’ को आशुतोष गोवारिकर ने बनाया था। इस फिल्म में जयपुर के आमेर फोर्ट की भव्यता को दर्शाया गया है। फिल्म के कुकिंग सीन में दिखाई गई कड़ाही को अभी भी आमेर फोर्ट में देखा जा सकता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
पद्मावती
संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म के जरिए चित्तौड़ फोर्ट की खूबसूरती को दिखाया था। इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और अदिति राव हैदरी देन। यह फिल्म रानी पद्मावती की कहानी पर आधारित थी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म में घूमर नृत्य करके राजस्थान रंगीली संस्कृति की झलक दिखाई थी।
बाजीराव मस्तानी
इस फिल्म के कई यादगार दृश्यों को राजस्थान के सिटी पैलेस और रामबाग पैलेस में शूट किया गया है। कलरफुल कॉस्टयूम और ट्रेडिशनल लोक नृत्यों के साथ यह फिल्म राजस्थान की असल खूबसूरती को उकेरती है।
लम्हे
यदि आपको राजस्थान की संस्कृति का अनुभव फिल्म के जरिए लेना है, तो अनिल कपूर और श्रीदेवी की ‘लम्हे’ आपको जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में राजस्थान के लोकनृत्य और म्यूजिक को ‘मोरनी बागा मा बोले’ में शानदार तरीके से दिखाया गया है।
और पढ़ें...बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक जैसलमेर ने मचाई धूम, ग्लोबल फिल्मों की शूटिंग का बना हब
रुदाली
इस फिल्म में राजस्थान के बारना गांव के रेगिस्तान और भव्य हवेली में फिल्माया गया था, जो जैसलमेर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फिल्म एमन जैसलमेर किला, खुरई डेज़र्ट और कुलधरा के अवशेषों को दिखाया गया था।