Cook Dal Without Pressure Cooker : ज्यादातर घरों में दाल पकाने के लिए कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे की वजह है कि कुकर में दाल जल्दी पक जाती है। वहीं ज्यादातर लोगों को यह भी नही पता होगा कि दाल कुकर के बिना भी पकाई जा सकती है। अगर आपका कुकर खराब हो गया है या पास नहीं हैं, जिस कारण आप दाल नहीं पका पा रहे हैं। आज हम आपको इस लेख में बिना कुकर के दाल पकाने का तरीका बताएंगे।
जानें क्या है तरीका
दाल को भिगो लें
दाल बनाने से 1-2 घंटे पहले आप इस पानी में भिगो लें। भीगी हुई दाल आसानी से पक जाती है। वहीं भीगी हुई दाल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप दाल को भिगो के रखते हैं तो इसे पकने में भी कम समय लगता है।
यह भी पढ़ें- Panchmel Dal: ऐसे बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल, खाते ही लोग बोलेंगे 'वाह'
सपाट तल बर्तन लें
दाल को जल्दी पकाने के लिए जरूरी है कि आप सपाट तल बर्तन का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि बर्तन मोटा या भारी न हो।
बार - बार गैस की आंच को न छेड़ें
जब दाल पक रही हो तो इस बात का ख्याल रखें कि आप बार बार गैस को कम ज्यादा न करें। बार बार गैस कम ज्यादा करने से दाल को पकने में ज्यादा समय लगता है। दाल हमेशा मध्यम आंच पर ही पकाएं।
गलती से भी न डालें नमक
जब आप बर्तन में दाल पका रहे हो तो गलती से भी तब तक नमक न डालें जब तक दाल हद तक पक न जाए। अगर आप नमक शुरू में डाल देंगे तो दाल पकने में समय लेगी क्यों कि नमक पानी को पीता है। दाल में नमक आप तड़का लगाते वक्त डालें।