rajasthanone Logo
Desi Churma recipe: देशी चूरमा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इस व्यंजन की रेसिपी को आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं देशी चूरमा की रेसिपी।

Desi Churma recipe: राजस्थान के घर-घर में बनने वाला चूरमा एक स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन है। जिसे खासतौर पर त्यौहारों के मौकों पर घरों में बनाकर परोसा जाता है। इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही इसे एक आदर्श डिश बनाते हैं, जिसे दाल-बाटी के साथ खाया जाता है। 

चूरमा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है ,बल्कि यह शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चूरमा में कुछ विशेष आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खासकर, जब चूरमा गुड का बनाया जाए।

चूरमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. आटा
2. बेसन
3. घी
4. शक्कर / गुड
5. इलायची
6.बादाम
7. किशमिश
8. चिरौंजी
9. काजू

चूरमा बनाने का तरीका

चूरमा का आटा तैयार करें: सबसे पहले आटे को छान लें, अब आवश्यकता अनुसार मात्रा में आटा लें। जितना आटा लें, उसका एक चौथाई बेसन मिला दें। इसके बाद पिघला हुआ घी डालें और अच्छे से आटे को गूंथें ताकि घी आटे में मिक्स हो जाए। फिर आटे को दूध की सहायता से गूंध लें।

चूरमा का मिक्सचर तैयार करें: अब गूंथे आटे के हाथों से गोल-गोल बड़े-बड़े हिस्से कर लें। इन्हें अच्छे से दबाकर गोल आकार दें। इस गोल आकार को राजस्थानी भाषा में अंगा कहा जाता है। अब इन अंगो को उपलों की आग या ओवन में सेक लें। जब यह अच्छे से सिक जाए, तब इसे थोड़ा ठंडा होने पर मिक्सी या खल्लड़ की सहायता से कूट लें। 

अब इस पिसे हुए मिक्सचर में  कटे हुए बादाम, काजू और चिरौंजी के टुकड़े डाल दें, आवश्यकता अनुसार इलायची पाउडर और शक्कर डालकर मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें आवश्यकता अनुसार घी डालें। घी की मात्रा ना तो ज्यादा होनी चाहिए और ना ही कम होनी चाहिए । अब इस मिक्सचर के गोल-गोल लड्डू बना लें और दाल-बाटी के साथ परोसें।

5379487