rajasthanone Logo
Rajasthan New mustard and gram prices: प्रदेश के दौसा जिले में किसानों की सरसों और चने की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। यह खरीद 9 केंद्रों पर पूरी होगी। इस प्रक्रिया के लिए 5 क्रय विक्रय केंद्र और चार ग्राम सेवा सहकारी समिति बनाई जाएंगी।

Dausa district mustard and gram government purchase: राजस्थान के दौसा जिले के 9 केंद्रों पर सरसों और चने को खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इस खरीद के लिए उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति दौसा ने जिला कलेक्टर से अनुमति लेने के लिए केंद्रों की सूची को राजफेड भेजा है। इस बार 2024 के मुकाबले समर्थन मूल्य चना 210 ओर सरसों 300 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है।

इस खरीद प्रक्रिया की शुरुआत 1 अप्रैल से हो सकती है। राजफेड समर्थन मूल्य पर चने और सरसों की खरीद करेगा। जिसके लिए 4 ग्राम सेवा सहकारी समिति और 5 क्रय विक्रय सहकारी समिति में खरीद केंद्र होंगे। साथ ही अगले सप्ताह परिवहन और हैंडलिंग के लिए टेंडर भी जारी होने वाला है। 

पिछले साल चने का भाव 5,440 और सरसों का समर्थन मूल्य 5,650 रुपए प्रति क्विंटल रहा था। खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। किसानों को चना और सरसों को बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कराना होगा। खरीद के 7 दिन बाद किसानों को उस फसल की रकम प्राप्त होगी। 

खरीद केंद्रों के नाम

दौसा जिले के खरीद केंद्रों के लिए सहकारी समिति दौसा, सिकराय, मंडावर, बांदीकुई और लालसोट तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति रामगढ़ पचवारा, जसोता, बड़ागांव और राहुवास बनाई जाएंगी। सभी समितियां किसानों की सरसों और चने की फसलों को खरीदने के लिए तैयार हो चुकी हैं। 

मंडी में आई नई सरसों

जिले की कृषि मंडी में अब नई सरसों दिखने लगी है। कईं जगह फसलों की कटाई चल रही है, फिर भी ऐसा हो रहा है। आने वाले दिनों में नई सरसों की आवक को ज्यादा बढ़ने वाली है। शुक्रवार को 200 से ज्यादा बोरे नई सरसों के मंडी में पहुंचे। मुरारी धौंकरिया (मानगंज व्यापार एसोसिएशन के मंत्री) बताते हैं कि इस बार नई सरसों का रेट 4600 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच और पुरानी सरसों का रेट 5920 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें - REET 2025 Update: RBSE ने किया परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, इन अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड

5379487