Rajasthan Drinking Water Project: केंद्र सरकार ने राजस्थान में शहरी पेयजल परियोजनाओं को लेकर बड़ा बजट जारी किया गया है, जिससे जयपुर में पानी संग्रहण की व्यवस्था होने पर बीसलपुर बांध के गेट शटडाउन होने के बावजूद भी पानी के अभाव से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
जयपुर में पेयजल से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की अमृत 2 परियोजना के तहत 567 करोड़ रुपए की पेयजल परियोजनाओं के लिए मंजूरी प्रदान की गई हैं। जिसमें 5 करोड़ लीटर पानी के संग्रहण के लिए व्यवस्था कि गई है, जिसके लिए 3 टंकियों के साथ 17 जलाशयों का भी निर्माण करवाया जाएगा।
योजना के मुख्य कार्य
1. परियोजना के लिए चुने गए क्षेत्रो में 11,400 स्मार्ट मीटर लगाए जाने व्यवस्था की जाएगी।
2. इस योजना में पेयजल के लिए 2 हजार किलोमीटर पुरानी जंग लगी पाइपलाइनों को बदला जाएगा।
3. जयपुर के ग्रेटर निगम क्षेत्र के लिए 423 करोड़ और हैरिटेज निगम क्षेत्र के लिए 144 करोड़ रुपए बजट तैयार किया जाएंगा।
4. इस परियोजना के तहत जयपुर के चयनित स्थानों पर 2.96 लाख पुराने कनेक्शन नई लाइनों पर शिफ्ट किया जाएगा।
5. राजस्थान में इस अमृत 2 परियोजनाओं को 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया हैं।
2 परियोजनाओं तहत पेयजल संग्रहण की व्यवस्था
1. 2.50 लाख लीटर पानी के लिए चौकड़ी रामचंद्रपुरी क्षेत्र में जलाश्यों का निर्माण किया जाएगा।
2. आदर्श नगर बर्फखाना में 15 लाख लीटर पानी की व्यवस्था।
3. वही आमेर के आस पास के क्षेत्रो में 3 लाख लीटर पानी संग्रहण की व्यवस्था।
4. सिविल लाइंस पर 6 लाख लीटर पेयजल का संग्रहण।
5. चांदमारी हेडवर्क्स में 15 लाख लीटर पानी की व्यवस्था।
6. रामनगर शास्त्री नगर में 22.50 लाख लीटर पानी।
इनके अलावा भी कई तिलक नगर, त्रिवेणी नगर, वैशाली नगर ब्लॉक ए और ई, ऑफिसर्स कैंपस, मुरलीपुरा,
इसें भी पढ़े :- राजस्थान बनेगा अक्षय ऊर्जा का सिरमौर: सीएम भजनलाल ने तय किया 2030 का लक्ष्य, बिजली समस्या पर बड़ा फैसला